फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ूर्व फौजी के प्लाट पर किया कब्जा, 7 पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रतिया। पटियाला निवासी एक पूर्व फौजी की शिकायत पर रतिया पुलिस ने उसके प्लॉट पर कब्जा करने के आरोप में गांव लांबा के 7 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में पूर्व सूबेदार मेजर नछत्तर सिंह निवासी पटियाला ने आरोप लगाया कि उसका गांव लांबा ढाणी में खाली प्लॉट पड़ा है, जिस पर चारदीवारी इत्यादि की हुई है और कमरा भी डाला हुआ है। गांव लंाबा के ही कर्मजीत व जगजीत उसके प्लॉट पर कब्जा करने की कोशिश करते रहते हैं और गांव के रोहीराम, राम सिंह, दर्शन सिंह, गुरप्यार, रंजीत आदि प्लॉट पर कब्जा करने के लिए कर्मजीत व जगजीत की मदद करते हैं। इन लोगों की मदद से ही कर्मजीत व जगजीत सिंह ने उसके प्लॉट में कूड़ा फेंकना शुरू कर दिया और ट्रैक्टरों से प्लॉट में जुताई करके उस पर कब्जा कर लिया। जब वह उनको प्लॉट से कब्जा करने से रोकता है तो वह उसे जान से मारने की धमकी देते हैं। पुलिस ने पूर्व सूबेदार मेजर नछत्तर सिंह की शिकायत पर कर्मजीत, जगजीत, रोहीराम, रामसिंह, दर्शन, गुरप्यार व रंजीत आदि के खिलाफ षड्यंत्र रचने तथा प्लाट पर कब्जा करने के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष यादवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें