फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स0्वामी दिव्यानंद जी महाराज गौवंश के महत्व पर प्रकाश डालेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
सम्मान समारोह में 20 मार्च को सम्मानित होंगे प्रबुद्ध नागरिक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. जे के आभीर ने बेसहारा गोवंश को आश्रय देने के लिए स्थापित की गई गोशालाओं व नंदीशालाओं के लिए जिलावासियों के योगदान की सराहना की है। उन्होंने कहा कि अमूल्य योगदान देने वाले ऐसे सभी नागरिकों को गांव-शहर-मैत्री श्रीकृष्ण प्रणामी मताना नंदीशाला में 20 मार्च को आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा। समारोह में उपायुक्त डॉ. हरदीप सिंह व पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण सहित अन्य सभी प्रशासनिक अधिकारीगण शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. जेके आभीर ने कहा कि 20 मार्च को होने वाले समारोह में स्वामी दिव्यानंद विशेष रूप से गोवंश के महत्व पर प्रकाश डालेंगे। उन्होंने बताया कि यह सम्मान समारोह एक प्रकार से एक सोशल ऑडिट भी होगा, जिसके माध्यम से जिला को स्ट्रै कैटल फ्री बनाने में अपना अहम योगदान देने वाले दानदाताओं को यह जानने का अवसर मिलेगा कि उन्होंने जो सहयोग नंदीशालाओं व गोशालाओं को दिया है वह किस प्रकार से फलीभूत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें