फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोहाना के नागरिक अस्पताल में दो चिकित्सकों ने किया ज्वाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टोहाना।
नागरिक अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा दो चिकित्सकों को भेजा गया है। इसमें से एक चिकित्सक डेपुटेशन तथा एक स्थायी तौर पर ड्यूटी ज्वाइन कर रहे हैं। जिसके चलते क्षेत्र के लोगों को निजी अस्पतालों में मंहगे दाम पर मिलने वाली सुविधा सरकारी अस्पताल में निशुल्क मिलने शुरू हो चुकी है। वहीं विभाग द्वारा आंखों के आप्रेशन को लेकर भी चिकित्सक को महीने में दो बार टोहाना भेजने के आदेश दिए हैं।
लगातार चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे नागरिक अस्पताल में धीरे-धीरे चिकित्सकों का आने का सिलसिला शुरू हो गया है। जिसके चलते मरीजों को निजी अस्पतालों मे जाकर अपनी जेब नही कटवानी पड़ेगी। नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों की कमी को लेकर इनेलो, आम आदमी पार्टी सहित अनेक संगठनों द्वारा प्रदर्शन भी किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल टोहाना में जिला जींद के नरवाना, धमतान, पंजाब के मूनक, संगरूर, रतिया व जाखल के मरीज भी इलाज के लिए आते हैं। जिनको चिकित्सक न होने के कारण इलाज के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे अस्पताल की ओर विधायक सुभाष बराला ने भी ध्यान देते हुए निरीक्षण किया था और जल्द चिकित्सकों के भेजने के लिए स्वास्थ्य मंत्री से बात करने के लिए कहा था। एसएमओ डा. सतीश गर्ग ने बताया कि ईएनटी के चिकित्सक के तौर पर डा. रितू गुप्ता ने ज्वाइन कर लिया है। एसएमओ ने बताया कि डेपुटेशन पर कुलां से एमओ डा. दिनेश को भेजा गया है। जिन्होंने बुधवार से नागरिक अस्पताल में आपातकालीन कक्ष में ड्यूटी शुरू कर दी है। एसएमओ ने बताया कि अस्पताल में विभाग द्वारा महीने के पहले व तीसरे शनिवार को आंखों के आप्रेशन के लिए कैंप भी लगाया जाएगा। जिसमें चिकित्सक डा. राजेश चौधरी सेवाएं देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें