फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नप ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, तीसरे दिन रोड पर खडे मोटरसाइकिल भी लिए कब्जे में

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टोहाना।
नगर परिषद द्वारा तीसरे दिन लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। जिसके चलते अतिक्रमण करने वालो में हड़कंप मच गया। नगर परिषद की टीम बीआई देवेंद्र सिंह, जेई प्रवीन कुमार के नेतृत्व में भूना रोड व रतिया रोड पर पहुंची जहां से अतिक्रमण को हटाया। इस दौरान नप कर्मियों ने सामान के साथ रोड पर खड़े मोटरसाइकिलों को भी ट्रालियों में लाद लिया।
नगर परिषद के अभियान के बाद जुर्माना भरकर सामान लेने पहुुंचे दुकानदार जहां अपना सामान लेने के बाद खुश दिखाई दिए। वहीं जिन दुकानदारों का सामान उठाते वक्त सामान कर्मियों से टूट गया वे मायूस होकर अधिकारियों व कर्मचारियों का मुंह ताकते हुए नुकसान भरपाई की मंाग करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद के कर्मियों की टीम जब अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची तो लोगों में हड़कंप मच गया। तीसरे दिन नप कर्मियों द्वारा यह अभियान जोर-शेार से चलाया गया। जिसके चलते नप कर्मियों ने गलत रूप से रखे हुए सामान को कब्जे में ले लिया। इस दौरान सामान को नप कर्मी ट्रालियों मे भरने के बाद नप कार्यालय में ले गए। जिसके बाद वहां लोग जुर्माना भरने के लिए आए और सामान वापिस ले गए। इस दौरान भूना रोड स्थित गोयल टोका मशीन के आगे से कर्मी टोका मशीन उठाकर ले आए। मशीन के मालिक राजीव ने कहा कि साहब मैने वहीं कर्मियों को कहा था जुर्माना ले लो सामान टूट जाएगा, लेकिन अब यह एक हजार से अधिक का नुकसान हो गया भरपाई कौन करेगा इतने का जुर्माना नहीं इतने का नुकसान हो गया। जिसके बाद नप कर्मी दुकानदार को संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें