फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ुस्तकालय निर्माण के लिए डीसी से मिले वरिष्ठ नागरिक

विज्ञापन
विज्ञापन
पुस्तकालय निर्माण के लिए डीसी से मिले वरिष्ठ नागरिक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। शहर फतेहाबाद के वरिष्ठ नागरिकों का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को पशुपालन विभाग से सेवानिवृत्त उपनिदेशक डॉ. भागंचद तनेजा के नेतृत्व में उपायुक्त से मिला। उपायुक्त से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में पूर्व पार्षद संतोख सिंह वधवा, रिटायर एसडीओ एडी भाटिया व कृष्ण कुमार शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने डीसी से पुराने कोर्ट काम्पलेक्स के पास गुरूद्वारे के पीछे की जमीन पर जिला पुस्तकालय बनाने की मांग की। उपायुक्त ने प्रतिनिधिमंडल का आश्वासन दिया की जिला पुस्तकालय बनाने की दिशा में प्रशासन गंभीरता से प्रयास करेंगा। पूर्व पार्षद संतोख सिंह वधवा ने उपायुक्त से हुई मुलाकात की जानकारी देते हुए बताया की उपायुक्त ने पुरी गंभीरता के साथ उनकी मांग सुनी और फोन पर बीडीओ फतेहाबाद को जिला पुस्तकालय में और ज्यादा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के आदेश दिए। उपायुक्त ने नगरपरिषद को भी एक वाचनालय बनाने के आदेश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें