फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोतरिया बने बाजीगर बंजारा सुधार सेवा समिति के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। अखिल भारतीय बाजीगर बंजारा महासभा का नाम बदलकर अब अखिल भारतीय बाजीगर बंजारा सुधार सेवा समिति रखा गया है। यह निर्णय महासभा की राज्य स्तरीय बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष रामस्वरूप सोतरिया ने की और इसमें प्रदेशभर के 18 जिलों से प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी का भी पुनर्गठन किया गया। इसमें प्रदेशभर से आए प्रतिनिधियों ने रामस्वरूप सोतरिया को सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष बनाया और प्रदेश कार्यकारिणी गठन करने का पूर्ण अधिकार दिया गया। अपनी नियुक्ति पर सोतरिया ने सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि हरियाणा में अखिल भारतीय बाजीगर बंजारा सुधार सेवा समिति बाजीगर बंजारा समाज के हितों के लिए कार्य करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें