अमर उजाला ब्यूरो
रतिया।
गंाव नागपुर में पुलिस की नाकाबंदी के दौरान बाइक सवार दो युवक पुलिस टीम को देखते ही एक कट्टा फेंककर वापस मुड़कर भाग गए। पुलिस ने जब कट्टे की तलाशी ली तो उसमें साढ़े 19 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने दो अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नागपुर चौकी इंचार्ज प्रवीन कुमार, पुलिस कर्मचारी दर्शन सिंह, राम कुमार, रमेश कुमार पुलसि टीम के साथ नागपुर मढ़ रोड पर नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक पुलिस टीम को देखकर वहां से वापिस मुड़ने लगे। पुलिस ने जब उन्हें रूकवाना चाहा तो वह एक कट्टा फैंककर फरार हो गए।