फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल में बीजेपी सरकार ने काम कम, कांड ज्यादा किए : जयहिंद

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन साल में बीजेपी सरकार ने काम कम, कांड ज्यादा किए : जयहिंद
विज्ञापन


फतेहाबाद।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि तीन साल के अपने कार्यकाल में बीजेपी सरकार ने प्रदेश में काम कम और कांड ज्यादा किए हैं। तीन साल में तीन बार राज्य में उपद्रव हो चुके हैं। इसके अलावा राज्य में प्रतिवर्ष एक लाख लोगों को रोजगार देने का वादा करके पिछले तीन साल में महज 12 हजार लोगों को सरकार ने नौकरी दी है। जयहिंद रविवार दोपहर फतेहाबाद पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 8 नवंबर को नोटबंदी को एक साल पूरा हो जाएगा। इसके साथ ही केंद्र की मोदी सरकार द्वारा दिए गए देशव्यापी धोखे को भी एक साल हो जाएगा। आम आदमी पार्टी पूरे प्रदेश में 8 से लेकर 10 नवंबर तक विभिन्न जिलों में धोखा दिवस मनाएगी और सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन के जरिए मोर्चा खोला जाएगा। नवीन जयहिंद ने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए जिस जीएसटी का नरेंद्र मोदी विरोध करते थे, प्रधानमंत्री बनते ही उसे पूरे देश में लागू कर दिया। प्रदेश में आम आदमी पार्टी के चुनाव लड़ने की संभावना पर नवीन जयहिंद ने कहा कि इस बार आम आदमी पार्टी प्रदेश की सभी दस लोकसभा सीटों व 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और पहली बार प्रदेश में आप की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी दिल्ली में अपने कार्यकाल के आधार पर जनता से वोट मांगेगी और सरकार बनने के बाद दिल्ली के मॉडल को हरियाणा में लागू किया जाएगा। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष लक्ष्य गर्ग, प्रदेश प्रवक्ता धर्मवीर काजला फौजी, एडवोकेट धर्मपाल जाखड़, अंगद ढिंगसरा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें