फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलु कलह ने उजाड़ा परिवार, पिता ने दो बच्चों सहित खाया जहर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घरेलू कलह में पिता ने दो बच्चों सहित खाया जहर, मौत
विज्ञापन

टोहाना।
घरेलू कलह ने टोहाना के एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया है। स्थानीय सपड़ा मोहल्ले में कलह के चलते पत्नी के मायके जाने से दुखी एक युवक सुनील ने अपने दो बच्चों को जहर खिलाकर खुद भी जहर खा लिया। जहर के प्रभाव से बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि खुद पिता सुनील ने अग्रोहा ले जाते समय दम तोड़ दिया। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे मोहल्ले में मातम पसरा है। हादसे के वक्त युवक की मां घर पर थी और उसने ही शोर मचाकर आसपास के लोगों को इकट्ठा किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। मामले की सूचना मिलते ही टोहाना डीएसपी शमशेर सिंह दहिया भी मौके पर पहुंचे और वारदात की जानकारी जुटाई। मृतक के घर से एक सूसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें उसकी मौत के लिए पत्नी, सास और ससुर को जिम्मेदार ठहराया गया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर कर दी है। जानकारी के अनुसार स्थानीय सपड़ा मोहल्ला निवासी सुनील कुमार पेंटर का काम करता है और लगभग 11 साल पहले उसकी शादी हांसी निवासी सोनिया से हुई थी। दोनों की तीन साल की एक बेटी महिमा और छह साल का एक बेटा गणेश भी है। दोनों मियां-बीवी के बीच में पिछले लंबे समय से कलह चली आ रही थी जिसके चलते सोनिया कई बार पहले भी मायके चली गई थी, लेकिन हर बार पंचायत के बाद सुनील मायके से सोनिया को अपने घर ले आता था। बताया गया है कि कुछ दिन पहले फिर से उसकी बीवी सोनिया घर में क्लेश करके वापस अपने मायके चली गई। इतना ही नहीं, ये भी जानकारी मिली थी कि सोनिया ने अपने पति सुनील के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करवा दिया था जिसके चलते वो और भी परेशान हो गया था। घरेलू सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इसी परेशानी के चलते शुक्रवार सुबह सुनील जहर की दो गोलियां लेकर आया और एक गोली उसने खुद खा ली और आधी-आधी गोली उसने महिमा और गणेश को पानी के साथ खिला दी। जहर की गोलियां खाते ही तीनों की हालत खराब हो गई। बच्चों को उल्टियां करते देखकर सुनील ने शोर मचा दिया। आसपास के लोगों ने तुरंत तीनों को एक निजी अस्पताल में पहुंचाया लेकिन वहां पहुंचते ही चिकित्सकों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया जबकि सुनील की गंभीर हालत के चलते उसे अग्रोहा रेफर कर दिया गया। लेकिन अग्रोहा ले जाते समय रास्ते में सुनील ने भी दम तोड़ दिया।

बच्चों को तड़पता देख पसीजा सुनील का मन, चिल्लाकर बुलाया पड़ोसियों को
मिली जानकारी के अनुसार मानसिक अवसाद में आकर सुनील ने एक बार तो खुद भी जहर की गोली खा ली और अपने दो मासूम बच्चों को भी खिला दी लेकिन जहर अंदर जाने के बाद जब उसके बच्चे तड़पने लगे और बचाने के लिए कहने लगे तो सुनील का दिल पसीज गया और उसने खुद शोर मचाकर पड़ोसियों को इकट्ठा कर बच्चों की जान बचाने की गुहार लगाई। इसके बाद पड़ोसी आनन-फानन में तीनों को अस्पताल लेकर गए, लेकिन तीनों की ही जान नहीं बच सकी। घरेलू सदस्यों का कहना है कि दोनों पति-पत्नी अपने बच्चों को बहुत प्यार करते थे लेकिन उनकी आपसी कलह उनके मासूम बच्चों के लिए भी मौत का कारण बन गई।
विज्ञापन

मृतक सुनील के घर जांच में पुलिस को एक सुसाइड़ नोट बरामद हुआ है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस सुसाइड़ नोट में मृतक सुनील ने अपनी पत्नी, सास और ससुर को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। मृतक सुनील कुमार के मामा देसराज ने बताया कि अपनी पत्नी की बेरुखी के चलते सुनील परेशान रहता था जिसके चलते उसने यह कदम उठाया है। उसने बताया कि सुनील पेंटर का कार्य कर घर का गुजर बसर कर रहा था। देसराज ने बताया कि उसकी पत्नी ने उस पर और परिवार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस भी किया हुआ था। मृतक सुनील के भाई सिंकदर ने एक खुलासा ये भी किया है कि उसके भाई सुनील ने पांच-छह दिन पहले सिटी थाने में शिकायत देकर उसके ससुरालजनों पर तंग करने का आरोप भी लगाया था और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। अगर उस समय सुनील की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की होती तो शायद ये घटना हुई ही ना होती। हालांकि सिटी एसएचओ और अन्य पुलिस अधिकारी फिलहाल इस बारे में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
विज्ञापन


क्या कहते हैं डीएसपी
डीएसपी शमशेर दहिया ने बताया कि लंबे समय से दोनों पति पत्नी का आपस में झगड़ा चल रहा था। सुनील की पत्नी उसे व उसके दोनो बच्चों को छोड़कर अपने मायके रह रही थी जिससे परेशान होकर सुनील ने बच्चों सहित जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिसके बाद बच्चों ने अस्पताल में और सुनील ने रेफर करने के बाद रास्ते में दम तोड़ दिया। सुसाइड़ नोट के आधार पर सुनील की पत्नी सोनिया, पिता ओमप्रकाश व मां शंभोदेवी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


21एफटीबीपी11: मृतक के परिजनों से बातचीत करते हुए एसएचओ।
21एफटीबीपी12 : मृतक का मामा देसराज जानकारी देता हुआ।
21एफटीबीपी13 : टोहाना में पिता द्वारा बच्चों के साथ जहर खाने के मामले में डीएसपी शमशेर दहिया जानकारी देते हुए।
21एफटीबीपी14 : टोहाना अस्पताल के पोस्टमार्टम घर में रखे गए दोनों बच्चों के शव ।
21एफटीबीपी15 : मौत से एक दिन पहले अपने चचेरे भाई के साथ मृतक सुनील और उसके दो बच्चे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें