फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बीज भंडार की दुकान से 5500 रुपये चोरी, कैमरे में कैद हुई घटना

Wed, 07 Jan 2026 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
बीज की दुकान के गल्ले से से पैसे चुराता चोर। स्त्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
रतिया। शहर की सबसे व्यस्त टोहाना रोड भगत सिंह चौक वाले इलाके में बुधवार दोपहर को बीज भंडार की दुकान से रुपये चोरी का मामला सामने आया है। रुपये चोरी की यह वारदात दुकान में लगे कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बीज भंडार संचालक अजय ने बताया कि वह सामने दुकान पर गया हुआ था। इस दौरान एक युवक दुकान पर आया और काउंटर में बने गल्ले से लगभग 5500 रुपये निकाल लिए और मौके से भाग गया। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। दुकान संचालक अजय कुमार जब लौटा तो देखा कि गल्ला खुला पड़ा है उसमें से लगभग 5500 रुपये गायब है।
इसके बाद उसने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किया तो पूरा घटनाक्रम सामने आया। दुकानदार अजय ने रुपये चोरी की शिकायत शहर पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें