फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति के आने से एक मिनट पहले खाली कराया गया भोडिय़ा खेड़ा स्टेडियम

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरेंद्र असीजा
विज्ञापन

फतेहाबाद। भोड़िया खेड़ा स्टेडियम में राष्ट्रपति को सुबह 10.33 बजे आने का शेड्यूल था। लेकिन राष्ट्रपति तय समय से 26 मिनट पहले ही फतेहाबाद पहुंच गए। राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर भोड़िया खेड़ा स्टेडियम में 10.09 बजे लैंड कर गया। जबकि उनके काफिले का दूसरा और तीसरा हेलीकाप्टर 10.10 बजे लैंड किया।
स्टेडियम में तैनात अधिकारियों को जैसे ही राष्ट्रपति के आने की सूचना मिली तो स्टेडियम में मौजूद लोगों को बाहर कर दिया। जैसे ही राष्ट्रपति के आने का संकेत हुआ तो स्टेडियम के अंदर केवल उन्हीं लोगों को रोका गया जिनको राष्ट्रपति भवन से अनुमति दी गई थी।
विज्ञापन

जैसे ही राष्ट्रपति के आने की सूचना आसपास रह रहे धानक समाज के लोगों को मिली तो वह उत्सुकतावश राष्ट्रपति के हेलीकाप्टर को देखने के लिये भोडिय़ा खेड़ा आईटीआई पहुंचे, लेकिन सुरक्षा में तैनात पुलिस ने उन्हें आईटीआई परिसर के बीच में ही रोक दिया। जिससे धानक समाज के लोग मायूस होकर वापस चले गये।
विज्ञापन

राष्ट्रपति का स्वागत करने के बाद उनका काफिला सुबह 10.14 बजे मिनी बाईपास होते हुए नई अतिरिक्त अनाजमंडी के लिये रवाना हुआ। काफिले के रवाना होने से एक घंटे पहले ही आमजन के लिये रूट डायवर्ट कर दिया था। राजकीय कॉलेज के बाहर पुलिस ने बैरिकेड लगा कर भोड़िया खेड़ा से शहर की तरफ आने वाले वाहनों को वहीं पर रोक दिया। जबकि फ्रैंड्स कॉलोनी और आसपास सरकारी कार्यालयों के रास्तों पर सुरक्षा की दृष्टि से रस्सी का घेरा बना दिया। वहीं पंजाबी सभा अस्पताल के समीप बैरीकेड्स लगाए गये थे ताकि कोई भी काफिले के बीच में न आ सके। हिसार रोड से मिनी बाईपास व सिरसा रोड से मिनी बाईपास पर किसी भी वाहन को आनेजाने की इजाजत नहीं थी। राष्ट्रपति के आने के पूर्व वह 30 मिनट बाद तक पूरा मार्ग छावनी बना रहा। सिरसा से फतेहाबाद होकर हिसार को जाने वाली रोडवेज की बसें व अन्य भारी वाहनों के लिये दरियापुर से ही फोरलेन बाईपास से निकाला गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें