फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक रूप से परेशान युवक ने रेलगाड़ी के नीचे कटकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मानसिक रूप से परेशान युवक ने ट्रेन के नीचे कटकर दी जान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भट्टूकलां। भट्टूकलां रेलवे स्टेशन पर एक युवक ने रेलगाड़ी से कटकर आत्महत्या कर ली। रेलवे पुलिस ने मृतक के शव का फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

गांव रामसरा निवासी करीब 40 वर्षीय विजय उर्फ गाड़ सिंह शनिवार देर शाम भटिंडा से चलकर रेवाड़ी को जाने वाली पैसेंजर गाड़ी के पिछले डिब्बे के नीचे आकर आत्महत्या कर ली। देर सांय करीब साढ़े आठ बजे के करीब उक्त गाड़ी ज्यों ही भट्टूकलां रेलवे स्टेशन से चलने लगी तो युवक ने गाड़ी के नीचे घुसकर पटरी के ऊपर लेट गया। इसे देखकर गाड़ी के गार्ड ने रेलगाड़ी फिर से रुकाने के लिए झंडी दिखाई। परंतु इससे पूर्व ही युवक के ऊपर से गाड़ी निकल गई। जिससे उसकी मौत हो गई। युवक शादीशुदा था और मानसिक रूप से परेशान रहता था। रेलवे पुलिस केे एएसआई जगदीश ने बताया कि मृतक के परिजनों कुलदीप व अशोक के ब्यान पर धारा 174 के तहत कार्यवाही कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें