फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब ठेका की जगह बदलने को युवाओ ने फिर खोला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जाखल।
आबकारी एवं कराधान विभाग अधिकारियों के लिखित आश्वासन के बावजूद जाखल गांव बाजीगर बस्ती से शराब का ठेका दूर न होने से गुस्साए युवाओं एवं ग्रामीणों ने डीसी कार्यालय पर पड़ाव डाल दिया है। इससे पहले जाखल गांव बाजीगर बस्ती में रोष प्रदर्शन किया वहीं अपनी मांग को लेकर उपायुक्त कार्यालय की ओर कूच भी किया।
विज्ञापन

शहीद भगत सिंह नौजवान सभा के जिला कमेटी सदस्य बिंदर सिंह पंचायत सदस्य ने कहा कि शराब ठेका की जगह को बस्ती से दूर करने की मांग वह पिछले एक साल से करते आ रहे हैं। जिसके लिए ग्राम पंचायत जाखल गांव की ओर से प्रस्ताव भी डाला हुआ है। यहां तक की उपायुक्त को मिलकर मामले से अवगत कराया गया तो उन्होंने भी आबकारी एवं कराधान विभाग को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। लेकिन डीसी के देशों के बावजूद मामलेा में कोई कार्रवाई नहीं हुई। पांच दिन पहले जब उन्होंने डीसी कार्यालय पर धरना देकर 24 घंटे के पड़ाव की घोषणा की तो घबराए एक्साइज विभाग अधिकारियों ने उन्हें पांच दिन की मोहलत देने की मांग की व यह भी कहा कि अगर इसके बाद भी शराब ठेका नहीं हटा तो ठेकेदारों पर कार्रवाई की जाएगी। बस्ती वासी युवाओं ने कहा कि उन्होंने पांच दिनों का समय दिया व इसका इंतजार भी किया। लेकिन बावजूद इसके शराब ठेका बदस्तूर बस्ती में चल रहा है। जिसके चलते अब उन्हें मजबूरन डीसी कार्यालय पर पड़ाव डालना पड़ रहा है। इस मौके पर उन्होंने जिला प्रशासन व सरकार विरोधी नारेबाजी भी की। इस दौरान प्रधान फुल्ला राम, जस्सी, बलकार, काला , चैना राम, सुनील, रिंकु, छिन्ना राम, सेवक इत्यादि अन्य गांव वासी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें