फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो बोले सौ निहाल के नारों के बीच पटना साहिब से लौटी फतेहाबाद की संगत का जोरदार स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
गुरु गोबिंद सिंह के 350वें प्रकाशोत्सव के समापन समारोह के उपलक्ष्य में राज्य सरकार द्वारा श्रद्धालुओं के लिए भेजी गई नि:शुल्क रेलगाड़ी बुधवार रात हिसार रेलवे स्टेशन पहुंची। पर्यटन विभाग के चेयरमैन जगदीश चोपड़ा, महिला विकास विभाग की उपाध्यक्ष रेणू शर्मा व माटी कला बोर्ड के चेयरमैन गुरूदेव सिंह राही की अगुवाई में पहुंची संगत का हिसार पहुंचने पर टोहाना मार्केट कमेटी चेयरमैन व भाजपा महामंत्री रिंकूमान और जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सुरेंद्र सिंह सैनी ने जो बोले सौ निहाल के नारों से स्वागत किया।
विज्ञापन

पटना साहिब से लौटे श्रद्धालुओं ने बताया कि पटना साहिब में संगत के लिए बेहतरीन व्यवस्था की गई थी। उन्होंने कहा कि सिरसा से 22 दिसंबर को यह स्लिपर कोच वाली रेलगाड़ी से फतेहाबाद के अलावा हिसार, भिवानी, रोहतक, जींद, रेवाड़ी, झज्जर व गुड़गांव आदि जिलों की संगत पटना साहिब गुरुद्वारा गई थी। संगत की आवभगत बेमिसाल थी। उन्होंने बताया कि पटना साहिब में संगत के लिए एक अलग शहर बसाने जैसी व्यवस्था की गई थी और वहां पर सुविधाओं में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं थी। रेलवे स्टेशन पर फतेहाबाद की संगत की सुविधा के लिए उपायुक्त डॉ. हरदीप सिंह के दिशा निर्देशानुसार रोडवेज की चार बसों की भी व्यवस्था की गई थी। बसों के माध्यम से संगत को फतेहाबाद के अलावा रतिया, टोहाना व भुना सहित उनके गंतव्यों तक सकुशल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें