आनंदपाल के एनकाउंटर की सीबीआई जांच करवाने की मांग
राजपूत करणी सेना ने लालबत्ती चौक पर रोष प्रदर्शन किया
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
राजस्थान के गैंगस्टर आनंदपाल सिंह के एनकाउंटर की सीबीआई जांच करवाने की मांग को लेकर श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने फतेहाबाद की लालबत्ती चौक पर रोष प्रदर्शन किया। राजस्थान की मुख्यमंत्री का पूतला फूंका। प्रदर्शन की अगुवाई हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष भवानी सिंह व जिलाध्यक्ष सुनील राठौड़ की अगुवाई में किया गया।
करणी सेना के हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष भवानी सिंह ने कहा कि राजस्थान सरकार द्वारा आनंदपाल सिंह का फर्जी एनकाउंटर करवाया गया है। इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए ताकि सबके सामने सच्चाई आ सके। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा आनंदपाल सिंह के परिवार के सदस्यों को गिरफ्तार करने में लगी हुई है। जोकि गलत है। इसलिए उनकी गिरफ्तारी पर तुरंत रोक लगनी चाहिए। इस मौके पर जितेंद्र सिंह राठौ, विक्रम सिंह, इंद्र सिंह बाघेला, जितेंद्र सिंह, संदीप सिंह, जगदीश ठाकुर, रणबीर सिंह, राजीव चंदेल, राजीव चंदेल, जसपाल राणा, कपिल चंदेल व शक्ति सिंह आदि मौजूद थे।
05,06लालबत्ती चौक पर राजस्थान की मुख्यमंत्री का पूतला फूकते और रोष प्रदर्शन करती करणी सेना