फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमित 50 वीं मौत, गांव महमड़ा के 45 वर्षीय मरीज की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमित मरीज की मौत का आंकड़ा एक बार फिर से बढ़ना शुरू हो गया है। शनिवार को गांव महमड़ा निवासी 45 वर्षीय मरीज की हिसार के निजी अस्पताल में मौत हो गई। मरीज को 30 सितंबर को अस्पताल में दाखिल आया था और जांच के दौरान कोरोना संक्रमित मिला था। शनिवार सुबह मौत हो गई। अब जिले में कोरोना संक्रमित मरीज की मौत का आंकड़ा 50 हो गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा जिले में कोरोना संक्रमण के शनिवार को 24 नए मामले सामने आए। जिले में कोरोना संक्रमित कुल मरीजों का आंकड़ा 2700 के करीब 2692 हो गया है। शनिवार को 15 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक 2409 मरीज ठीक हो चुके हैं। फिलहाल 233 मरीज जिले में सक्रिय हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक नई सब्जी मंडी में दुकान पर कार्यरत दो मजदूर, स्वामी नगर निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति, गांव कुम्हारिया निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति, ढाणी मियाखां निवासी 45 वर्षीय महिला, गांव ढिंगसरा निवासी बुजुर्ग दंपती, गांव भड़ोलावाली निवासी 35 वर्षीय महिला, टोहाना निवासी 32 वर्षीय युवक, टोहाना के रेलवे रोड निवासी 65 वर्षीय महिला, टोहाना के भाटिया नगर निवासी 34 वर्षीय महिला, 14 वर्षीय लड़की, टोहाना निवासी 19 वर्षीय युवती, टोहाना के किला मौहल्ला निवासी 45 वर्षीय महिला, टोहाना के गांव डांगरा रोड निवासी 21 वर्षीय युवती, 48 वर्षीय व्यक्ति, टोहाना के वार्ड नंबर सात निवासी 39 वर्षीय व्यक्ति, टोहाना के एएम फूड राइस प्रोसेसर फैक्टरी पर तैनात पांच कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा टोहाना के डांगरा रोड निवासी मां-बेटा संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

मरीज पिछले कई दिनों से वेंटिलेटर पर था। बताया जा रहा है कि सांस लेने में भी दिक्कत थी।
फिलहाल लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक होने की जरूरत है। - डॉ.विष्णु मितल, जिला महामारी अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें