फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रतिया में 5000 डीएपी बैग वितरित दुकानों के आगे लगी लंबी-लंबी लाइनें

विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। खाद वितरित किए जाने की सूचना जैसे ही किसानों को पता चला तो काफी संख्या में किसान शहर की विभिन्न खाद की दुकानों पर आ गए। कुछ दुकानों पर किसानों की लंबी-लंबी लाइनें भी देखी गई। कृषि विभाग के अनुसार शनिवार को लगभग 5000 के करीब यूरिया के बैग रतिया व कुछ गांवों की दुकानों पर वितरित किए गए हैं और कल एक रैक टोहाना में लगने की भी संभावना है जिससे किसानों की यूरिया की समस्या खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन

वहीं भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष जरनैल सिंह ने भी डीएपी वितरण को लेकर विभिन्न दुकानों के पास अपने सदस्यों की ड्यूटी लगा दी और उनकी देखरेख में ही डीएपी वितरित की गई। पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में डीएपी न आने से किसानों में हाहाकार मचा हुआ था और किसान डीएपी लेने के लिए रतिया के अलावा आसपास के शहरों में भी खाद विक्रेताओं के पास चक्कर काट रहे थे और किसान यूनियन के अध्यक्ष जरनैल सिंह मलवाला ने भी जिला उपायुक्त व कृषि विभाग के अधिकारियों को एक ज्ञापन देकर यूरिया की किल्लत दूर करने की मांग की थी।
भारतीय किसान यूनियन खेती बचाव के अध्यक्ष जरनैल सिंह मलवाला ने एक बयान जारी कर किसानों को कहा है कि कृषि विभाग द्वारा उन्हें सूचना दी गई है कि यूरिया पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और कल एक रैक टोहाना में भी लग जाएगा इसलिए किसान ज्यादा यूरिया के लिए परेशान न हो। दूसरी तरफ जिला क्वालिटी कंट्रोल अधिकारी हर भगवान ने बताया कि शनिवार को रतिया क्षेत्र में 5000 के करीब बैग यूरिया की वितरित किए गए हैं और आगामी समय में भी यूरिया की कमी नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें