फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: इफको केंद्र पर पहुंचे खाद के 5 हजार बैग, उमड़े किसान

Mon, 18 May 2026 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में खरीफ फसलों और सब्जियों की बिजाई के चलते यूरिया व डीएपी खाद की मांग बढ़ गई है। समय पर खाद न मिलने से परेशान किसानों को रविवार देर रात 5000 बैग का एक रैक पहुंचने से राहत मिली है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह से ही इफको खाद केंद्र पर किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। धान की सीधी बिजाई, ज्वार, गन्ना और सब्जियों की खेती करने वाले किसानों को इस समय खाद की सख्त जरूरत थी। किसानों का कहना है कि समय पर खाद मिलने से अब बुवाई कार्य में तेजी आएगी।
भीड़ को नियंत्रित करने और पारदर्शी वितरण के लिए खाद केंद्र पर टोकन प्रणाली के माध्यम से खाद का वितरण किया गया। किसान जगसीर, नागरमल और तेजपाल सहित अन्य किसानों ने राहत जताते हुए कहा कि समय पर खाद उपलब्ध होने से उनकी बुवाई सुचारू रूप से हो सकेगी।
विज्ञापन

कृषि एवं कल्याण विभाग के गुणवत्ता निरीक्षक जागीर सिंह ने बताया कि जिले में खाद की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। रैक आने के बाद खाद की आपूर्ति सोसायटियों और निजी विक्रेताओं को भी भेजी जा रही है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे आवश्यकता अनुसार ही पीओएस मशीन के माध्यम से खाद खरीदें और अनावश्यक भंडारण से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें