फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बिलों की रिकवरी न होने पर काटे बिजली के 50 कनेक्शन

Thu, 14 Aug 2025 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
कनैक्शन काटो अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए कर्मचारी : संवाद
विज्ञापन
रतिया। क्षेत्र में बकाया बिजली के बिलों को लेकर निगम ने शहरी क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से सख्ती दिखाते हुए कनेक्शन काटने का अभियान शुरू कर दिया है। अब तक करीब 50 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए हैं।
विज्ञापन

इस अभियान के बाद 3 दिन में ही करीब 30 लाख रुपये के करीब बिजली बिल भरे जा चुके हैं। इसके बाद 2000 बकाया उपभोक्ताओं के खिलाफ यह अभियान चलेगा। निगम अधिकारियों के अनुसार काफी संख्या में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है कि वे घर-घर जाकर बिजली के मीटर चेक करें और इसके अलावा रिकवरी करवाएं।
अधिकारियों के अनुसार आगामी दिनों में कार्रवाई में और तेजी आएगी। शहरी एसडीओ सुनील कंबोज ने बताया शहरी क्षेत्र में करीब 32 हजार बिजली कनेक्शन है। जिसमे करीब 1400 बिजली उपभोक्ताओं के 5000 से अधिक के बकाया सहित करीब 6 करोड़ के लगभग बकाया है । विभाग के उच्च अधिकारियों के निर्देशों पर 5000 से अधिक बकाया बिल वाले बिजली उपभोक्ता के कनेक्शन काटने का अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें