फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टॉक में बची 50 फीसदी कोवाक्सिन अब पहली डोज में होगा इस्तेमाल

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में सैंपल लेते स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
कोवैक्सीन की पहली डोज लगवाने वालों के लिए राहत भरी खबर है। दूसरी डोज के लिए आई 50 फीसदी कोवैक्सीन का प्रयोग अब स्वास्थ्य विभाग अब पहली डोज के लिए भी कर सकेगा। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय ने अनुमति दे दी है। वीरवार को स्वास्थ्य विभाग फतेहाबाद, टोहाना, भूना, रतिया में कोवाक्सिन की पहली डोज के सेशन लगाएगा।
विज्ञापन

जिले में कोवाक्सिन की दूसरी खुराक के लिए करीब नौ हजार डोज का स्टॉक है। लेकिन मुख्यालय ने आदेश दे रखे थे कि इसका इस्तेमाल सिर्फ दूसरी डोज में ही करना है। लेकिन अब 50 फीसदी डोज का प्रयोग पहली खुराक में करने के लिए अनुमति मिल गई है। वहीं जिले को कोविशील्ड की आठ हजार डोज अलॉट हुई है। वीरवार को जिले में कोविशील्ड की आठ हजार डोज की सप्लाई पहुंच जाएगी। जिले में अभी तक 298898 लोगों को पहली डोज लग चुकी है। 78579 लोगों को दोनों डोज लगी है।
जिले में 1169 सैंपल लिए, नया केस नहीं मिला
जिले में कोरोना के बुधवार को 1169 सैंपल लिए गए। एंटीजन सैैंपल की रिपोर्ट में कोई संक्रमित नहीं मिला है। 489 आरटीपीसीआर सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार है। जिले में अभी फिलहाल पांच एक्टिव केस है। इसमें एक अस्पताल में दाखिल है। जिले में अब तक 270406 सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें 17816 संक्रमित मिले हैं। राहत की बात यह है कि 97.26 फीसदी संक्रमित ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन

कोट
कोवाक्सिन की पहली डोज के फतेहाबाद, भूना, टोहाना व रतिया में सेशन लगाए जा रहे है। जिले को आठ हजार डोज कोविशील्ड की भी अलॉट हुई है। जिले में वैक्सीन की फिलहाल कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन

- बलवान सिंह, इंचार्ज, जिला वैक्सीन स्टोर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें