फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गांव चंदड़ में एक ही परिवार में 5 सदस्याें को मिली नौकरी

Tue, 12 Mar 2024 09:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। प्रदेश सरकार ने एक महीने के भीतर ग्रुप सी और ग्रुप बी भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी करने से क्षेत्र के युवाओं में खुशी का माहौल है। गांव चंदड़ के एक ही परिवार के तीन सदस्य ग्रुप सी और दो सदस्य ग्रुप डी में सरकारी नौकरी के लिए चयनित हुए हैं जिससे उनके परिजनों में खुशी का माहौल है। वहीं टोहाना शहर में अखबार बांटने वाला मोनू बिजली निगम में एएलएम के पद पर भर्ती हुआ है। उसने भी सरकार की नीति की सराहना की है।
विज्ञापन

गांव चंदड़ निवासी सीमा ने बताया कि ग्रुप सी में एमपीएचडब्ल्यू के पद पर उनकी नौकरी लगी है। उन्होंने रतिया में ज्वाइन किया है। उन्होंने बताया कि उनके पति, उसके देवर और उसकी देवरानी सहित परिवार के पांच सदस्यों की नौकरी अपनी मेहनत के बल पर लगी है। अखबार बांटने वाले मोनू ने बताया कि वह करीब 18 साल से शहर में अखबार बेचने का काम करता था लेकिन अब फरवरी में उसकी ग्रुप सी में चयन हुआ है जिस कारण उन्होंने कैथल जिले में एएलएम के तौर पर बिजली निगम में ज्वाइन किया है।
उन्होंने बताया कि बिना पर्ची और खर्ची के उसने यह नौकरी हासिल की है। इससे पूरा परिवार खुश है। पतंजलि विद्यापीठ के कुलदीप नैन ने बताया कि सरकार की अच्छी सोच के कारण कई युवा नौकरी पाने में सफल हुए हैं। उन्होंने सीमा व उनके परिवार को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें