फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थ्री-व्हीलर पलटने से महिला की मौत, पति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव धांगड़ के पास थ्री व्हीलर पलटने से 30 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसे में मृतक महिला का पति जगसीर सिंह घायल हो गया। दोनों खुद के ही थ्री व्हीलर पर फतेहाबाद आ रहे थे। मामले में सदर पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई करके शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक गांव धांगड़ निवासी जगसीर सिंह अपने थ्री व्हीलर पर पत्नी पूजा को लेकर फतेहाबाद आ रहा था। बताया जा रहा है कि रास्ते में थ्री व्हीलर के आगे जानवर आ गया और पलट गया। थ्री व्हीलर पलटने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और नागरिक अस्पताल में लाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने पूजा को मृत घोषित कर दिया। सदर थाना प्रभारी रूपेश चौधरी ने बताया कि मामले में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है। थ्री व्हीलर जानवर आगे आने से पलट गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें