फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नागरिक अस्पताल के विशेषज्ञ समेत 5 डॉक्टर छुट्टियों पर, मरीज परेशान

Thu, 22 Jun 2023 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल के विशेषज्ञ समेत पांच डॉक्टर छुट्टियों पर है। गर्मियों की छुट्टियां बिताने कोई परिवार के साथ घूमने तो कोई किसी काम से छुट्टी पर है लेकिन डॉक्टर न होने से मरीज परेशान हैं। कई डॉक्टर सात दिनों तक की छुट्टी पर हैं। डॉक्टर न मिलने से कई मरीज बिना दवा ही लौट रहे हैं।
विज्ञापन

अस्पताल से मिली जानकारी के एसएमओ एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश चौधरी, टीबी रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष टुटेजा, ईएनटी डॉ. जेपी, सीनियर डेंटल सर्जन डॉ. लाजवंती गौरी और डॉ. अरुण छुट्टी पर है। टीबी रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष टुटेजा की रोजाना 150 तक ओपीडी होती है। इसके अलावा हेपेटाइटिस मरीजों का उपचार भी डॉ. मनीष ही देखते हैं। हालांकि ईएनटी के छुट्टी पर होने के चलते टोहाना के विशेषज्ञ की यहां ड्यूटी लगाई गई है।

मनोचिकित्सक छुट्टी से लौटे
नागरिक अस्पताल के मनोचिकित्सक डॉ.गिरीश दो दिन की छुट्टी के बाद वापस ड्यूटी पर लौट आए हैं। मनोचिकित्सक की रोजाना 70 से 80 मरीजों की ओपीडी होती है।

अस्पताल में रोजाना आते हैं 600 तक मरीज
नागरिक अस्पताल में रोजाना 500 से 600 मरीजों की ओपीडी होती है। विशेषज्ञ के छुट्टी पर होने के चलते ओपीडी की संख्या कम हो जाती है। डॉक्टर छुट्टी पर होने पर ओपीडी काउंटर से ही मरीजों को वापस भेज दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
नागरिक अस्पताल के पांच डॉक्टर छुट्टी पर हैं। इसमें विशेषज्ञ भी शामिल हैं। हालांकि ओपीडी प्रभावित न हो इसको लेकर अन्य डॉक्टर की ड्यूटी लगी है।
- डॉ. सुभाष, कार्यकारी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें