फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: परमिट के फेर में फंसीं किमी स्कीम की 5 बसें

विज्ञापन
फतेहाबाद के नए बस स्टैंड में खड़ी बसें। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। पिछले 15 दिनों से फतेहाबाद डिपो को मिली किलोमीटर स्कीम की नई 5 बसें परमिट के इंतजार में खड़ी है। जिससे लोगों को मिलने वाली सुविधाओं में देरी हो रही है।
विज्ञापन


डिपो में किलोमीटर स्कीम के तहत पांच नई बसों को शामिल किया गया है। ये बसें सभी आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा कर चुकी हैं और रूट पर चलने के लिए तैयार खड़ी हैं, लेकिन संबंधित विभाग की ओर से इन्हें रूट पर चलाने का परमिट अभी तक जारी नहीं किया गया है। इन बसों को दिल्ली सहित एनसीआर इलाके में चलाया जाना है।

बता दें कि किलोमीटर स्कीम के तहत जिले में करीब 20 बसें चल रही हैं। ये बसें बीएस 4 मानक की है, जिस कारण ये दिल्ली व एनसीआर इलाके में नहीं चल सकती। जिसके चलते बस ऑपरेटर की ओर से इन बसों के बदले बीएस 6 मानक की बसें भेजी गई है, जिसके चलते पुरानी बसों का परमिट इन बसों पर जारी करने की प्रकिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन बसों पर परमिट को लेकर प्रकिया चल रही है, जल्द ही प्रकिया पूरी होने की उम्मीद है। जिसके बाद बसों को संबंधित रूट पर चलाया जाएगा।

- सुभाष ढांड, संस्थान प्रबंधक, रोडवेज फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें