फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: ऑपरेशन हॉटस्पॉट डॉमिनेशन के तहत अब तक 47 आरोपी पकड़े

Mon, 08 Dec 2025 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। ऑपरेशन हॉटस्पॉट डॉमिनेशन अभियान के दौरान पुलिस ने जिले के 135 नशा, शराब और जुआ प्रभावित इलाकों में अभियान चलाया। इसके बाद से अब तक पुलिस ने 47 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने इनके पास से 3740 नशे की गोलियां, 2.706 किलो अफीम, 69.28 ग्राम हेरोइन, 26.200 किलो डोडा पोस्त, 10.90 ग्राम चिट्टा, 18 बोतलें अवैध शराब, 150 लीटर लाहन और 36,220 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने बताया कि इसके अलावा 7 आरोपियों की संपत्ति अटैच की गई और 16 फरार अपराधी पकड़े गए।
इसके अलावा 7 के खिलाफ एलओसी जारी की गई है जबकि 8 आरोपियों के पासपोर्ट रद्द करने के लिए प्रस्ताव भेजे गए हैं। इसके साथ ही आर्म्स एक्ट में 4 आरोपियों पर केस दर्ज किया गया। 10 गन हाउस संचालकों को उल्लंघन के चलते नोटिस भी दिए गए। उन्होंने कहा कि अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए 16 राज्यों के साथ इंटेलिजेंस साझा की। इसके साथ ही पुलिस ने मानवीय पहल दिखाते हुए 89 जरूरतमंद लोगों को सहायता भी प्रदान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें