फतेहाबाद। बाजार में बिक रहे खाद्य पदार्थ आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं है। ये आपको स्वस्थ बनाने की जगह सेहत के साथ खिलवाड़ कर सकते हैं। बाजार में बाजार में जो दूध, घी, सरसों का तेल, रिफाइंड, मसाले बिक रहे है वह शुद्ध नहीं हैं, बल्कि मिलावट करके बेचे जा रहे हैं।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की रिपोर्ट में ये सामने आया है। विभाग ने वर्ष 2022-2023 तक जो खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए थे उनकी रिपोर्ट आई है, और वह अच्छी नहीं है। 45 फीसदी से ज्यादा सैंपल फेल मिले हैं। यहां तक 6 सैंपल अनसेफ हैं। मसालों तक के सैंपल अनसेफ मिल रहे हैं। यहां तक दूध-दही, पनीर भी स्टैंडर्ड के हिसाब से नहीं बेचा जा रहा है। इनके सैंपल सब स्टैंडर्ड मिल रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने अप्रैल 2022 से लेकर मार्च 2023 तक 206 सैंपल लिए गए। इसमें 181 सैंपलों की रिपोर्ट आई है। इसमें 99 सैंपल पास मिले हैं और 82 सैंपल फेल पाए गए हैं।
34 केसों में एडीसी कोर्ट ने लगाया जुर्माना
पिछले साल विभाग द्वारा फेल मिले सैंपलों के मामले कोर्ट में भेजे गए। विभाग ने पांच मामले सीजीएम कोर्ट में भेजे है। इसके अलावा 83 केस एडीसी कोर्ट में भेजे गए। एडीसी कोर्ट 34 केसों में 3 लाख 74 हजार 800 रुपये जुर्माना लगा चुका है।
सबसे ज्यादा सैंपल मिस ब्रांड
विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक खाद्य पदार्थों के 6 सैंपल अनसेफ मिले हैं। विभाग ने कई दुकानों से मसालों के सैंपल लिए थे, इसमें कुछ मसालों के सैंपल अनसेफ मिले हैं। यानि खाने लायक नहीं हैं। इसके अलावा 27 सैंपल सब स्टैंडर्ड और 49 सैंपल मिस ब्रांड मिले हैं। मिस ब्रांड यानि बिना लाइसेंस के बिक रहा था। सब स्टैंडर्ड यानि की नियम के मुताबिक गुणवत्ता नहीं मिली।
खाद्य पदार्थों के सैंपलों को लेकर जिले में पिछले साल ये रही स्थिति
कुल सैंपल लिए गए : 206
लैब से रिपोर्ट आई : 181
सैंपल पास मिले : 99
सैंपल फेल मिले : 82
अनसेफ मिले : 6
सब स्टैंडर्ड : 27
मिस ब्रांड मिले : 49
सीजेएम कोर्ट में भेजे गए मामले : 5
एडीसी कोर्ट में भेजे गए मामले : 83
कोट
विभाग द्वारा जिले में अभियान चलाकर समय-समय पर खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग की जाती है। इसके अलावा दुकानदारों को भी जागरूक किया जाता है कि वह रजिस्ट्रेशन करवाएं और नियम अनुसार लाइसेंस जरूर लें। जो सैंपल लैब में फेल मिलते है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाती है।
-भंवर सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी
-
फोटो नंबर 22