फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पिछले वर्ष की तुलना में जिले में अब तक हुई 43,000 क्विंटल गेहूं की ज्यादा खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में गेहूं की खरीद के बाद अब गेहूं की उठान का काम जोरों पर है। इस बार जिले में गेहूं का बंपर उत्पादन होने से पिछले वर्ष की तुलना में अभी तक 43,000 क्विंटल गेहूं की खरीद ज्यादा हुई है। जिले में वर्ष 2023-24 में कुल 61,40,000 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई थी और इस वर्ष अभी तक 64,42,470 क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। सरकारी खरीद में अभी 10 दिन का और समय शेष बचा है। इसके बाद सिर्फ प्राइवेट खरीदार ही खरीद करेंगे।
विज्ञापन

सरकारी आंकड़ों के अनुसार जिले की अनाज मंडियों से 73.33 प्रतिशत गेहूं की फसल का उठान हो चुका है। अब तक 41,179 किसानों की विभिन्न एजेंसियों द्वारा 64,42,470 क्विंटल गेहूं खरीद की गई है। जिले में अब 47,24,070 क्विंटल गेहूं की फसल का उठान किया जा चुका है, जो खरीद का 73.33 प्रतिशत है। जिले में अब तक फूड सप्लाई ने 5,74,110 क्विंटल, हैफेड ने 24,26,970 क्विंटल, एचडब्ल्यूसी ने 15,28,620 क्विंटल व एफसीआई ने 1,94,370 क्विंटल गेहूं की फसल का उठान किया गया है।
ग्रामीण खरीद केंद्रों पर अभी और तेजी की जरूरत
ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गए खरीद केंद्रों पर अभी भी गेहूं के उठान में और तेजी लाने की जरूरत है। कई खरीद केंद्र ऐसे हैं, जहां काफी दिनों से भरे हुए बैग नहीं उठाए गए हैं। इन बैगों का उठान नहीं होने तक किसानों को भुगतान नहीं किया जा सकेगा।
विज्ञापन

1000 करोड़ से ज्यादा का हुआ भुगतान
सरकारी आंकड़ों के अनुसार जिले में अब तक कुल 41,179 किसानों की गेहूं की फसल खरीदी जा चुकी है। गेहूं की फसल बेचने वाले किसानों को विभिन्न खरीद एजेंसियों की ओर से 1006.58 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान किया गया है।
कोट
जिले में अब तक 41,179 किसानों की गेहूं की फसल खरीदी जा चुकी है। खरीद एजेंसियों द्वारा इन किसानों को 1006.58 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। उठान कार्य तेज गति से जारी है।
विज्ञापन

-राहुल नरवाल, डीसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें