फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कक्षा 9वीं-11वीं में दाखिले के लिए 423 ने दी परीक्षा

Sat, 07 Feb 2026 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। पीएम श्री स्कूल जेएनवी खारा खेड़ी में दाखिले के लिए परीक्षा देते हुए अभ्यर्थीस्त्रो
विज्ञापन
फतेहाबाद। पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, खाराखेड़ी में कक्षा 9वीं व 11वीं में दाखिले के लिए शनिवार को दो केंद्रों पर परीक्षाएं शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुईं। परीक्षा के लिए जवाहर नवोदय स्कूल और डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन


प्राचार्य अनूप सिंह ने बताया कि परीक्षा के लिए 151 विद्यार्थी पंजीकृत थे, इनमें 63 छात्र व 88 छात्राएं शामिल रहीं। परीक्षा के दौरान 127 विद्यार्थी उपस्थित रहे। इनमें 49 छात्र व 78 छात्राएं सम्मिलित रहीं। इसी प्रकार से डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, पुलिस लाइन में बने केंद्र पर कक्षा 9वीं की परीक्षा आयोजित की गई। कक्षा 9वीं के लिए कुल 407 विद्यार्थी पंजीकृत थे, इनमें 203 छात्र व 204 छात्राएं थीं। परीक्षा में 296 विद्यार्थी उपस्थित रहे, जिनमें 150 छात्र व 146 छात्राएं शामिल रहीं। कक्षा 9वीं में 111 और 11वीं की प्रवेश परीक्षा में 24 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।



-

खाली सीटों पर होगा चयनित का दाखिला

जेएनवी के अधिकारियों का कहना है कि कक्षा नौवीं और 11 वीं में 80-80 सीटें होती हैं। नया सत्र शुरू होने के कारण कई सीटें खाली हो जाती हैं। इन खाली हुई सीटों पर विद्यार्थियों के दाखिले के लिए परीक्षा ली गई है। करीब 5 से 7 सीटें संबंधित कक्षा में खाली रहती हैं।
विज्ञापन


-



-दोनों केंद्रों पर परीक्षा संचालन के दौरान निरीक्षण दल ने सतत निगरानी रखी। परीक्षा केंद्र अधीक्षकों, शिक्षकों व सहायक स्टाफ ने पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी का निर्वहन किया। परीक्षा प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई।
विज्ञापन


- अनूप सिंह, प्राचार्य, जवाहर नवोदय विद्यालय, खाराखेड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें