फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचवें दिन 42 फीसदी ने करवाया टीकाकरण

विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद खुशी जाहिर करते पात्र कर्मी। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण के दूसरे चरण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिले को 5680 डोज अलॉट कर दी है। सोमवार को वैक्सीन जिले में पहुंच जाएगी। हालांकि अभी तक दूसरे चरण के पात्र कर्मचारियों के वैक्सीनेशन का दिन तय नहीं हुआ है। दूसरे चरण में तीन विभागों के कर्मचारियों का टीकाकरण होना है। इसमें पुलिस कर्मचारी, नगर निकाय और राजस्व विभाग के कर्मचारी शामिल है। स्वास्थ्य विभाग ने तीनों विभागों से कर्मचारियों की सूची मांगी थी लेकिन 10 दिन बाद भी नहीं दी गई है।
विज्ञापन

25 जनवरी तक इन कर्मचारियों का डाटा कोविन पोर्टल पर दर्ज होना है। उप सिविल सर्जन डॉ. सुनीता सोखी का कहना है कि अभी तक विभागों ने जानकारी ही नहीं दी है। 1500 के करीब पुलिस विभाग और करीब एक हजार कर्मचारी नगर निकाय में है।
957 का लक्ष्य 409 पहुंचे टीका लगवाने
शुक्रवार को जिले के 18 स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण अभियान हुआ। पांचवें दिन टीकाकरण के लिए 957 का लक्ष्य दिया गया लेकिन इसमें 409 पात्र कर्मचारी ही टीका लगवाने के लिए पहुंचे। टीका लगवाने के बाद तीन कर्मचारियों को हल्की दिक्कत हुई है। एईएफआई रतिया, भूना और झलनियां टीम ने रिपोर्ट की है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण का नया केस नहीं
कोरोना संक्रमित नया केस शुक्रवार को नहीं मिला है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 579 सैंपलों की लैब से रिपोर्ट आई है इसमें एक भी कोरोना पॉजिटिव नहीं है। इसके अलावा शुक्रवार को कोई मरीज ठीक नहीं हुआ है। सक्रिय मरीजों की संख्या सात ही है।
जिले में 18 स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना टीकाकरण हुआ है। दूसरे चरण के लिए जिले को 5680 डोज अलॉट हुई है। अभी तक दूसरे चरण के संबंधित विभागों के कर्मचारियों की सूची नहीं आई है। - डॉ.सुनीता सोखी, उप सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें