फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौबारा जोहड़ हादसा : हर घर में मातम, हर घर टूटा दुखों का पहाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
चौबारा जोहड़ हादसा : घर में कमाने वाले मुख्य सदस्य थे चारों दोस्त, पसरा मातम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद/ भूना।
बीती देर रात गांव चौबारा के जोहड़ में कार सहित डूबने वाले चारों युवक न केवल दोस्त थे बल्कि सभी के घरों की हालत भी लगभग एक सी थी। सभी अपने-अपने परिवार में कमाने वाले मुख्य सदस्य थे और इनकी मौत के बाद सभी के घरों में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
गांव धौलू निवासी अनीश के परिवार के लिए एक बार फिर साल 2018 अशुभ साबित हो रहा है। शुक्रवार को अनीश की मौत से पहले एक जनवरी की सुबह अनीश की 5 साल की भतीजी भी गांव में ही ट्राली की चपेट में आकर जान गवां चुकी है। उसी दिन दोपहर में अनीश की ताई को भी भतीजी के गम में हार्ट अटैक हो गया था जिसके बाद उनकी भी मौत उसी दिन हो गई थी। इस तरह साल 2018 के पहले तीन माह में ही अनीश का परिवार एक साथ तीन अकाल मौतों को देख चुका है। पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि अनीश की अभी शादी नहीं हुई थी लेकिन परिजन उसके लिए लड़की देखने का सिलसिला शुरू कर चुके थे। सभी चाहते थे कि अनीश की भतीजी और ताई के निधन के बाद घर में उपजी निराशा को अनीश की शादी से दूर किया जाए। लेकिन, घोड़ी चढ़ाने की उम्र में अनीश को उसके परिवार द्वारा अर्थी पर विदा करना पड़ गया।
विज्ञापन

एक साल पहले ही प्रवीण का हुआ था विवाह
गांव चौबारा में जोहड़ में गिरी कार में सवार भिवानी के गांव बलियाली निवासी प्रवीण शर्मा की भी मौत हो गई है। प्रवीण का महज एक साल पहले ही विवाह हुआ था और उसकी कोई संतान भी नहीं थी। प्रवीण भी अपने दोस्तों के साथ ठेके पर बतौर सेल्समैन काम करता था। परिजनों की मानें तो ठेके पर काम करने के बावजूद प्रवीण शराब नहीं पीता था। परिवार में प्रवीण के अलावा एक छोटा भाई भी है लेकिन वो काफी भोला है और प्रवीण के पिता शुगर और पैरालाइसिस के चलते घर पर ही रहते हैं। इसके चलते कमाने की जिम्मेदारी अकेले प्रवीण के जिम्मे थी। ऐसे में एकाएक प्रवीण के यूं हादसे में चले जाने के चलते परिवार के सामने अब रोटी के भी लाले पडने की समस्या आन खड़ी हुई है।
विज्ञापन

कुलदीप और सोनू भी अविवाहित, दोस्त की गाड़ी मांग कर लाया था सोनू
इस हादसे में काल का ग्रास बने बाकी दोनों दोस्त कुलदीप और सोनू हिसार के रहने वाले थे। दोनों दोस्त अविवाहित थे और परिजन उनके रिश्तों के लिए भागदौड़ शुरू करने वाले थे लेकिन इससे पहले ही इस हादसे ने दोनों परिवारों से उनके जिगर के टुकड़ों को छीन लिया। परिजनों ने बताया कि सोनू को गाड़ी चलाने का शौक था, इसीलिए जब कृष्ण के विवाह समारोह में एक साथ जाने की बात आई तो आगे आकर सोनू ने ही गाड़ी का इंतजाम करने की हामी भरी थी। इसके बाद वो अपने एक दोस्त की स्विफ्ट डिजायर गाड़ी लेकर आया और दोस्तों के साथ शान से कृष्ण की शादी में पहुंचा। वहां खूब मौज मस्ती भी की। कृष्ण के परिजनों ने उन्हें रात को गांव में ही रूकने को कहा भी था, लेकिन गाड़ी वापिस देने की चाह में सभी लोग देर रात ही हिसार के लिए निकल पड़े, जहां रास्ते में मौत उनका इंतजार कर रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें