फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों को एडवोकेट वेलफेयर स्कीम की जानकारी देने के लिए कैम्प लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
ऑल इंडिया लायर्स यूनियन फतेहाबाद की ओर से जिला न्यायालय परिसर में वकीलों को एडवोकेट वेलफेयर स्कीम की जानकारी देने के लिए एक्ट 2001 की जानकारी देने के लिए जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। यूनियन की ओर से प्रधान देवीलाल, उपप्रधान विष्णु डेलू सहित अन्य वकीलों ने अधिवक्ताओं को इस एक्ट के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

प्रधान देवीलाल ने बताया कि इस स्कीम के तहत अधिवक्ताओं को अपना नामांकन करवाने वाले सभी अधिवक्ताओं को 75 हजार रुपये तक का दुर्घटना में घायल होने पर खर्चा, 1 लाख 25 हजार रुपये तक गंभीर बीमारियों तथा ऑप्रेशन आदि का खर्चा और 4.50 लाख रुपये तक की रिटायरमेंट या मृत्यु उपरांत परिवार को वितीय सहायता देने का प्रावधान है। इस स्कीम के तहत वन-टाइम 2300 रुपये का भुगतान करना होता है। इस स्कीम के तहत 15 मार्च तक नामाकंन किया जा सकता है। इस अवसर पर एडवोकेट छोटू राम, चन्द्रभान नारंग, विनय शर्मा, प्रवीन जोड़ा, रोहताश बिश्नोई, कमलेश विशिष्ट, प्रवीन जिन्दल सहित अनेक अधिकवक्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें