फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोर व्हीलर ने मारी युवकों को टक्कर, एक रैफर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
फतेहाबाद के रतिया रोड पर सोमवार सुबह शीशमहल रिसोर्ट के पास पैदल घर जा रहे दो युवकों को एक फोर व्हीलर चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल दोनों युवकों को उपचार के लिए लोगों ने फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने एक की गंभीर हालत के चलते उसको अग्रोहा रेफर कर दिया। दोनों युवक दूध बेचने का काम करते हैं।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमरीक सिंह व बलविन्द्र सिंह निवासी गांव ढाणी टालीवाली पशुपालक हैं और फतेहाबाद में एक दूध की डेयरी में प्रतिदिन दूध बेचने आते हैं। सोमवार सुबह भी वह दूध की डेयरी पर दूध देने के बाद वापिस अपने गांव पैदल ही जा रहे थे। बताया गया है कि जैसे ही वह रतिया रोड पर शीशमहल रिसोर्ट के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे थ्री व्हीलर ने उनको टक्कर मार दी। इस टक्कर से दोनों सड़क पर आ गिरे और बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने अमरीक की गंभीर हालत के चलते उसे अग्रोहा रेफर कर दिया। पुलिस को मामले की जांच सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें