फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक में ठूंस कर ले जा रहे थे बैल, जाखल में पकड़ा ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जाखल।
गोरक्षा दल बुढ़लाडा और टोहाना सदस्यों ने पुलिस की मदद से गोवंश की तस्करी कर बैलों से भरे एक ट्रक को बुधवार सुबह पकड़ा। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर ट्रक में लदे सभी पशुओं को जाखल की गोशाला में मुक्त कराया। घटना में जहां दर्जन भर बैल बच गए तो एक बैल अंदर ही मर गया। पुलिस ने ट्रक मालिक सहित चालक व अन्यों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पंजाब के बुढ़लाडा गौरक्षा , गौ सेवा दल सदस्य संजीव कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि एक ट्रक में गोवंश को बुरी तरह से लाद कर हरियाणा से होते हुए यूपी ले जाया जा रहा है। उन्होंने टोहाना गोरक्षा दल सेवा सदस्य धर्मेंद्र, प्रदीप को भी सूचित कर मामले की जानकारी जाखल पुलिस को दी। उन्होंने ट्रक का पीछा किया तो जाखल कुलां रोड पर उक्त ट्रक जाते हुए पाया। वहीं जाखल पुलिस के सब इंस्पेक्टर ओमप्रकाश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जैसे ही ट्रक का पीछा कर उसे पकड़ने का प्रयास किया तो ट्रक सवार चालक व अन्य ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। पुलिस व गो रक्षा समिति सदस्यों ने ट्रक की जांच की तो उसके अंदर बुरी तरह से ठूंस कर दर्जन भर बैल भरे हुए पाए। जिस पर ट्रक को जाखल गोशाला में ले जाया गया। जहां ट्रक में लदे सभी पशुओं को मुक्त कराया गया। इसमें 12 बैल जिंदा मिल गए जबकि 1 बैल अंदर ही दम तोड़ गया। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर ओमप्रकाश ने बताया कि घटना में संलिप्त सभी आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से भागने में सफल हो गए। लेकिन ट्रक को कब्जे में लेकर जांच की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें