फतेहाबाद। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से जिले के जिन किसानों ने वर्ष 2017-18 में विभिन्न कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए आवेदन किया हुआ है। वे किसान अपना आवेदन पत्र विभाग के कार्यालय में आगामी 14 अगस्त अवश्य जमा करवाए। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक डॉ. बलवंत सहारण ने जिला के किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे आवेदन पत्र के साथ ट्रैक्टर की आरसी, पेन कार्ड, राशन कार्ड, बैंक खाता नंबर, आधार कार्ड तथा वोटर कार्ड की फोटोप्रति और शपथ पत्र के साथ लगाकर पंचायत भवन के नजदीक सहायक कृषि अभियंता फतेहाबाद के कार्यालय में जमा करवाए। उन्होंने कहा कि यदि किसान ने लघु या सीमांत श्रेणी में आवेदन किया है तो साथ में पटवारी की रिपोर्ट आवश्यक है। निर्धारित तिथि यानी 14 अगस्त के बाद कोई भी आवेदन जमा नहीं किया जाएगा।