फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान बुद्ध की प्रतिमा लगाएगी शाक्य सभा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शाक्य सभा की ओर से भट्टू रोड पर भगवान बुद्ध की प्रतिमा लगाने का निर्णय लिया गया है। ये निर्णय सभा की बैठक में लिया गया। बैठक में सभा की फतेहाबाद और रतिया शाखा के कार्यकारिणी सदस्यों व अन्य सदस्यों ने भाग लिया। अध्यक्षता कृष्ण शाक्य व केशव शाक्य ने संयुक्त रुप से की। सभा के सचिव रामनिवास ने बताया कि बैठक में भट्टू रोड पर भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित करने का प्रस्ताव रखा गया जिस पर सर्व सम्मति से सभी सदस्यों ने अनुमोदन किया। रामनिवास ने कहा कि इसके लिए जगह चयनित कर प्रशासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। इस अवसर पर सभा द्वारा जन्माष्टमी का त्योहार भी धूमधाम से मनाया जाएगा। बैठक में रमेश शाक्य, सुनील शाक्य, जय शाक्य, हरिराम, ब्रिजेश, अवधेश कुमार, पूर्णचंद, लक्ष्मण, भंवरलाल, कृष्णा शाक्य व सुंदरलाल सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें