फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: शहर के 27 हजार घरों और बाजार से नहीं हुआ 40 टन कचरे का उठान

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर परिषद की डोर-टू-डोर कचरा उठाने वाली एजेंसी की मनमानी जारी है। वीरवार को एजेंसी ने घरों और शहर से कचरे का उठान नहीं किया। एजेंसी ने वीरवार को फील्ड में कचरे का उठान करने के लिए गाड़ियां भेजी और न ही कर्मचारी भेजे। एजेंसी द्वारा छुट्टी करने को लेकर इस संबंध में न ही कोई नोटिस जारी किया गया। शहर में कचरे का उठान न होने से मुख्य डंपिंग प्वाइंट पर दिनभर ढेर लगे रहे। शहर से रोजाना करीब 35 से 40 टन कचरे का उठान होता है। करीब 27 हजार घरों से एजेंसी डोर-टू-डोर कचरे का उठान करती है। एजेंसी के अधिकारियों का कहना है कि रविवार को काम करने के चलते वीरवार को छुट्टी की गई है जबकि अहम बात यह है कि रविवार को घरों से कचरे का उठान ही नहीं हुआ था।
विज्ञापन

बता दें कि नगर परिषद ने डोर-टू-डोर कचरा उठान के लिए निजी एजेंसी को ठेका दे रखा है। नगर परिषद एजेंसी को 1687 रुपये प्रति टन के हिसाब से भुगतान कर रही है। शहर में डोर-टू-डोर कचरे का उठान मई माह से शुरू हुआ था।
नगर परिषद ने खुद की गाड़ियां भी एजेंसी को दी
नगर परिषद के पास डोर-टू-डोर कचरा उठान के लिए 13 गाड़ियां हैं। लेकिन एजेंसी को ठेका देने के बाद नगर परिषद ने करीब 8 टाटा एस एजेंसी को दे रखी है। एजेंसी के पास करीब कचरा उठान के लिए 22 गाडिय़ां हैं। जिसमें लोडर, ट्रैक्टर-ट्रॉली आदि भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
एजेंसी के कर्मचारियों ने रविवार को काम किया था। इसी के चलते वीरवार को छुट्टी की गई है और कचरे का उठान नहीं किया गया है।
- कुलदीप सिंह, सुपरवाइजर, डोर-टू-डोर कचरा उठान
कोट
एजेंसी के कर्मचारी एक दिन के लिए अभियान में शामिल हुए थे। इसके चलते वीरवार को छुट्टी दी गई है। शुक्रवार को उठान हो जाएगा।
-मुकेश शर्मा, सीएसआई नगर परिषद
कोट
डोर-टू-डोर कचरा उठान एजेंसी द्वारा मनमानी का मामला सामने आया है। इसको लेकर ठेकेदार को नोटिस जारी किया जाएगा।
-राजेंद्र सिंह खिंची, प्रधान नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें