फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: काम करवाने का बहाना बनाकर ठग लिए 40 हजार रुपये

Sun, 30 Mar 2025 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। शहर के चंडीगढ़ रोड पर दुकानदार के साथ किसी व्यक्ति ने अपने आपको अध्यापक बता धोखे से हजारों रुपये ठग लिए। पीडि़त ने इस धोखाधड़ी की शिकायत शहर पुलिस को दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पंजाब के संगरूर जिले के गांव भूलन निवासी ज्ञान सिंह ने बताया कि टोहाना में चंडीगढ़ रोड पर उनकी दुकान है। तीन मार्च को सुबह 10 बजे जब वह दुकान पर काम कर रहा था, तो उसके मोबाइल फोन पर कॉल आई। उसने बताया कि वह रेलवे रोड पर स्थित प्राइमरी स्कूल से टीचर बोल रहा है। हमने स्कूल में लोहे का काम करवाना है।
इसके बाद आरोपी ने कहा कि किसी से पता चला कि तुम लोहे का काम अच्छा करते हो। तुम्हें प्राइमरी स्कूल में लोहे का काम करना है, इसलिए अग्रिम राशि के तौर पर तुम्हारे खाते में 7,000 रुपये डाल रहा हूं। कुछ समय बाद आरोपी ने उसके फोन पर 70,000 रुपये का मैसेज भेज दिया। मैसेज भेजे जाने के बाद आरोपी ने फिर फोन करके कहा कि गलती से 7 हजार की जगह 70,000 रुपये भेज दिए हैं, ऐसे में 63,000 रुपये लौटा दीजिए।
विज्ञापन

ज्ञान सिंह ने कहा कि फोन कटने के बाद वह पास में स्थित सीएससी पर गया और 40,000 रुपये उक्त व्यक्ति के खाते में भेज दिए, लेकिन जब बैंक में पूछा तो पता चला कि उसके खाते में राशि नहीं आई। उसने आरोपी को फोन किया तो वह रुपये लौटाने से मना कर दिया। उसने ठगी कबूल कर फोन काट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें