फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: फतेहाबाद व भट्टू के 40 स्कूल पायलट प्रोजेक्ट में शामिल

Fri, 17 Jul 2026 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
घु सचिवालय के सभागार में निपुण की समीक्षा बैठक में निर्देश देते हुए एडीसी अनुराग ढालियास्त्रो
विज्ञापन
फतेहाबाद। निपुण हरियाणा मिशन के तहत फतेहाबाद और भट्टू खंड के 40 सरकारी स्कूलों का चयन पायलट प्रोजेक्ट के लिए किया गया है। दोनों खंडों के 20-20 स्कूलों में विद्यार्थियों की भाषा और गणित विषयों में बुनियादी दक्षताओं में सुधार कर उन्हें विभाग की श्रेणी सी से ए तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। इन विद्यालयों के विद्यार्थियों का शैक्षणिक स्तर अपेक्षाकृत कमजोर पाया गया था।
विज्ञापन

एडीसी अनुराग ढालिया ने शुक्रवार को जिला परियोजना क्रियान्वयन इकाई की समीक्षा बैठक में मिशन की प्रगति का आकलन किया। उन्होंने अधिकारियों को विद्यालयों में प्रभावी शिक्षण पद्धतियां प्राथमिकता के आधार पर लागू करने के निर्देश दिए। बैठक में हाई इंपेक्ट टीचिंग स्ट्रेटेजीज (हाइट्स) और टीएलपीएस के निष्कर्षों की समीक्षा भी की गई।
एडीसी ने कहा कि भाषा और गणित में बच्चों की बुनियादी दक्षताओं को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय सहभागिता, अवधारणात्मक शिक्षण, नियमित फीडबैक, वर्कबुक की समीक्षा और शिक्षण-सहायक सामग्री का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए। बैठक में स्कूल विजिट का पालन, पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता और आवश्यकता के अनुसार पुनर्वितरण की समीक्षा की।
विज्ञापन

इसके अलावा पीजीआईडी एवं एसएलओ परिणाम, कक्षा सुधार कार्यक्रम तथा सूचना, शिक्षा एवं संचार (आईईसी) गतिविधियों की भी समीक्षा हुई। एडीसी ने सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट जवाबदेही के साथ समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने और लंबित कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में एफएलएन संयोजक दिलबाग सिंह भी मौजूद रहे।
-
लाड़ो लक्ष्मी योजना के लाभार्थियों का सत्यापन करने के निर्देश
एडीसी अनुराग ढालिया ने अधिकारियों को दीनदयाल लाड़ो लक्ष्मी योजना के पात्र विद्यार्थियों की सूची का सत्यापन करने, नामांकन एवं अन्य विवरणों की जांच कर निर्धारित समय सीमा के भीतर किसी भी प्रकार की विसंगति की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजना की जानकारी प्रत्येक पात्र विद्यार्थी एवं अभिभावक तक पहुंचे तथा कोई भी पात्र लाभार्थी योजना के लाभ से वंचित न रहे। एडीसी ने विद्यालय स्तर पर अभिभावकों से समन्वय बढ़ाने और जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।


अभिभावकों की भागीदारी बढ़ाने और डिजिटल प्लेटफॉर्म के उपयोग पर जोर
बैठक में निपुण हरियाणा पैरेंट एप, व्हाट्सएप चैनल तथा लर्न विद फन मॉड्यूल की समीक्षा की गई। एडीसी ने निर्देश दिए कि कक्षा दो एवं तीन के विद्यार्थियों के अभिभावकों को पैरेंट एप डाउनलोड करवाकर उसका नियमित उपयोग सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही बालवाटिका-3 से कक्षा पांच तक के विद्यार्थियों के अभिभावकों को व्हाट्सएप चैनल से जोड़ने, स्कूलवार प्रगति की निगरानी करने तथा अभिभावकों की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें