फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए आए 40 नामांकन पत्र, आज होगी घोषणा

Sun, 16 Mar 2025 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष पद हेतू उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र जिला चुनाव अधिकारी आशा खेदड़ को सौंपत
विज्ञापन
फतेहाबाद। भाजपा जिलाध्यक्ष के चुनावों को लेकर रविवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई। अब पार्टी हाईकमान सोमवार को कभी भी जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा हो सकती है। रविवार को बीजेपी जिला कार्यालय में जिला चुनाव अधिकारी आशा खेदड़ नामांकन पत्र लेने के लिए पहुंची।
विज्ञापन


भाजपा जिला कार्यालय में 40 नामांकन पत्र जिलाध्यक्ष पद हेतु उम्मीदवार के रूप में प्राप्त हुए। इस अवसर पर जिला चुनाव अधिकारी आशा खेदड़ के साथ जिला प्रभारी सुरेन्द्र आर्य, जिलाध्यक्ष स. बलदेव ग्रोहा, जिला चुनाव सहप्रभारी प्रवीण जोड़ा व अशोक जाखड़ भी मौजूद रहे। चुनाव अधिकारी आशा खेदड़ ने बताया कि उक्त 40 नामांकन पत्र में 32 जरनल कैटेगरी से, 6 एससी श्रेणी से 2 बीसी श्रेणी उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र सौंपे हैं।

गौरतलब है कि उक्त 40 उम्मीदवारों में 5 महिलाओं ने भी अपने नामांकन सौंपे। नियमानुसार 45 से 60 वर्ष की आयु के उम्मीदवार को सूची में रखा जाएगा। जिला चुनाव अधिकारी आशा खेदड़ ने बताया कि अन्य दस्तावेजों व आयु के आधार पर ही नामांकन पत्रों की छंटनी करके अन्य दस्तावेजों की जांच करके फाइनल रिपोर्ट भाजपा मुख्यालय को भेज दी गई है। सोमवार को फतेहाबाद बीजेपी के जिलाध्यक्ष की घोषणा हो जाएगी।
विज्ञापन


-

मौजूदा जिला अध्यक्ष ने नहीं किया आवेदन

भाजपा के मौजूदा जिला अध्यक्ष बलदेव सिंह ग्रोहा ने नए जिला अध्यक्ष के पद को लेकर आवेदन नहीं किया है। उन्होंने बताया कि वह दो बार भाजपा जिला अध्यक्ष के पद पर रह चुके हैं। ऐसे में वह आवेदन नहीं कर सकते हैं, यह पार्टी का नियम है। उनकी कुर्सी पर अब नया जिला अध्यक्ष बैठेगा।

-

चुनाव के सह-प्रभारी भी जिला अध्यक्ष की रेस में

पार्टी ने जिला प्रधान के चुनाव के लिए प्रवीण जोड़ा और अशोक जाखड़ को चुनाव सह प्रभारी नियुक्त किया गया। इन दोनों के द्वारा भी जिला प्रधान पद के लिए खुद की दावेदारी जताई जा रही हैं। इनका कहना है कि उनके द्वारा भी नामांकन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें