फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दो साल में 40 जर्जर, अब 25 नई बसों का इंतजार

Mon, 23 Nov 2026 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। हिसार रोड पर ​स्थित नया बस स्टैंड। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले के दोनों रोडवेज डिपो और सब डिपो में पिछले दो वर्षों के दौरान 40 बसें जर्जर घोषित हो चुकी हैं। इनके स्थान पर नई बसें नहीं मिलने से बेड़े में बसों की संख्या लगातार घट रही है। अब परिवहन विभाग ने जिले को 25 नई बसें देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

ऐसे में यात्रियों और रोडवेज कर्मचारियों को बसों के डिपो पहुंचने का इंतजार है। रोडवेज को इस साल मई में नई बसें मिलने की उम्मीद थी। इसके बाद छह महीने से अधिक समय बीत चुका है लेकिन बसें अब तक नहीं पहुंची हैं। वहीं पुरानी बसों के लगातार बेड़े से बाहर होने से परिवहन व्यवस्था पर असर पड़ रहा है।
आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2025 में करीब 21 बसें जर्जर घोषित की गई थीं। वहीं 2026 में अब तक करीब 19 बसों को जर्जर घोषित किया जा चुका है। इस तरह दो वर्षों में कुल 40 बसें संचालन से बाहर हो गई हैं।
विज्ञापन

-
रोडवेज के पास खुद की 160 बसें, 30 किलोमीटर स्कीम की
रोडवेज के पास कुल 190 बसें शामिल हैं जिसमें से 30 किलोमीटर स्कीम के तहत चल रही हैं। बाकी बची 160 बसों में से 7 चालक प्रशिक्षक केंद्र में चल रही है। इसके अलावा फ्लाइंग टीमों को भी करीब 5 बसें दी गई हैं। इसके अलावा तकनीकी खराबी के कारण भी करीब 5 बसें रूट से हटकर रहती हैं।

यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ही बसों की जांच की जाती है। नियमानुसार जांच के बाद जर्जर बस को सेवा से बाहर कर दिया जाता है। नई बसें अलॉट हो चुकी हैं जो कि जल्द मिल जाएंगी।
विज्ञापन

- मनोज कुमार, महाप्रबंधक रोडवेज फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें