फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 और कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ी

Sat, 09 Aug 2014 12:05 AM IST
Fatehabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टोहाना। पशुपालन विभाग के सैकड़ों एआई वर्कर 2 अगस्त से प्रदेश के पशुपालन मंत्री परमवीर सिंह के हिसार-चंडीगढ़ रोड स्थित आवास के बाहर धरने पर बैठे हुए हैं। जिनमें से 21 कर्मचारी आमरण अनशन पर बैठे थे। इनमें से 4 और कर्मचारियाें को तबीयत बिगड़ने पर प्रशासन द्वारा टोहाना के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब तक 9 कर्मचारी अस्पताल भेजे जा चुके हैं जिनका इलाज चल रहा है।
शुक्रवार को चार अन्य अनशनकारी कर्मचारियों पंचकूला निवासी विजय और देवेंद्र व गांव समैण निवासी विक्रम और राजकुमार को प्रशासन ने अस्पताल पहुंचाया, जहा 5 और कर्मचारी भर्ती हैं। इसस पहले शुक्रवार सुबह चेकअप करने आई डॉक्टरों की टीम के अनुसार अनशनकारियाें के बीपी और वजन में  दिक्कत आ रही है। बहुत से वर्कराें को बुखार भी है। गुरुवार शाम पशुपालन मंत्री की ओर से अनशनकारियों की एक टीम को बातचीत के लिए बुलाया गया है। यूनियन की 5 सदस्यीय प्रदेशस्तरीय कमेटी मंत्री से मिलने के लिए उनके आवास पर चंडीगढ़ गई हुई है। आमरण अनशन पर बैठे 5 कर्मचरियाें का इलाज सामान्य अस्पताल टोहाना में चल रहा है। जिसमें से प्रवीण की हालत दिन-प्रतिदिन नाजुक होती जा रही है। वहीं अनशन पर बैठे कर्मचारी सरकार और पशुपालन मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


5 सदसीय कमेटी चंडीगढ़ रवाना-:
जिला प्रधान और राज्यस्तरीय प्रवक्ता मदनपाल गुर्जर ने बताया कि उनके 21 साथी पिछले सात दिनों से कृषि और पशुपालन मंत्री के आवास के बाहर आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं। गुरुवार को उनके पास पशुपालन मंत्री की ओर से बातचीत के लिए बुलावा आया। उनकी 5 सदस्यीय कमेटी मंत्री से मिलने के लिए गई हुई है, शुक्रवार दोपहर 1 बजे उनकी मीटिंग शुरू  होनी है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाती वे धरना और अनशन बंद नहीं करेंगे। कमेटी में स्टेट प्रधान मोहम्मद शफी, संयोजक हुक्मा सिंह, सेक्रेटरी दलबीर, सिरसा से रणजीत हुड्डा, सर्वकर्मचारी संघ के महासचिव, रमेश डांगरा गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें