फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टोर के कर्मचारियों के माता-पिता, बहन और नानी भी कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
जवाहर चौक स्थित डी मार्ट स्टोर के दो कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनके संपर्क में आए परिवार के चार लोग भी संक्रमित हो गए हैं। बीघड़ रोड पर आरके कॉलोनी के डॉ.धूड़िया वाली गली में संक्रमित मिले कर्मचारी के माता-पिता और बहन की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके अलावा रामदास मोहल्ला निवासी कर्मचारी के पॉजिटिव आने के बाद उसकी नानी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली है। चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। शहर में संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

एक से संक्रमित हुए अब तक 14 लोग : जवाहर चौक स्थित डी मार्ट स्टोर संचालक की रिपोर्ट एक सप्ताह पहले पॉजिटिव आई थी। इसके बाद परिवार के 6 सदस्य व एक सफाई वाली और रामदास मोहल्ला निवासी कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। तीन दिन पहले स्टोर पर काम करने वाला अकाउंटेट व एक दोस्त की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। अब शुक्रवार को अकाउंटेट के परिवार के तीन सदस्य और रामदास मोहल्ला निवासी कर्मचारी की नानी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
जवाहर चौक स्टोर पर काम करने वाले कर्मचारियों के परिवार के लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। लोगों से भी अपील है कि वह अगर इनके संपर्क में आए हैं तो जांच जरूर करवाएं। - डॉ.विष्णु मितल, जिला महामारी अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें