फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4.75 लाख लोगों की होगी स्वास्थ्य जांच, अलग-अलग बनेगा हेल्थ कार्ड

विज्ञापन
फतेहाबाद में सिविल सर्जन कार्यालय। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। स्वास्थ्य विभाग अब अंत्योदय परिवारों के लिए नई योजना लेकर आ रहा है। जिसमें इन परिवारों के सदस्यों का मेडिकल चेकअप होगा। अगर कोई गंभीर बीमारी है तो उसे हायर सेंटर पर रेफर किया जाएगा। 29 नवंबर को जिले में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सर्वेक्षण योजना शुरू हो रही है। इसमें जिले के 1 लाख 22 हजार परिवारों को शामिल किया जाएगा, यानी 4 लाख 75 हजार लोगों का मेडिकल चेकअप होगा।
विज्ञापन

शुरूआत में मेडिकल कैंप फतेहाबाद, रतिया और टोहाना के अस्पताल में लगाए जा रहे हैं। इसके बाद गांव स्तर पर मेडिकल चेकअप कैंप लगेगा। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग माइक्रो प्लान बनाने में जुटा है। अहम बात यह है कि जांच के बाद ये डाटा ई उपचार पोर्टल से भी जुड़ेगा। किसी भी सरकारी अस्पताल में डॉक्टर मरीज का हेल्थ कार्ड देख पाएंगे। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग जिन लाभार्थियों का मेडिकल चेकअप करेगा। उसके डाटा को ई पोर्टल पर भी चढ़ाया जाएगा। मरीज के हेल्थ से जुड़ा डाटा पोर्टल पर दर्ज होगा। मरीज को रिपोर्ट साथ लेकर घूमने की जरूरत नहीं होगी। अगर मरीज किसी दूसरे जिले में जाकर चेकअप करवाता है तो डॉक्टर ई उपचार पोर्टल पर संबंधित मरीज की रिपोर्ट देख पाएंगे।
इतने परिवारों के सदस्यों का होगा मेडिकल चेकअप
मेडिकल चेकअप में शामिल होंगे परिवार : 1,22,645
मेडिकल चेकअप में शामिल होंगे परिवारों के सदस्य : 4,75,697
पांच कैटेगरी के जारी होंगे अलग-अलग कार्ड
सर्वेक्षण में लोगों को उम्र के हिसाब से अलग-अलग कैटेगरी में बांटा गया है। चेकअप के दौरान सभी को कैटेगरी के हिसाब से अलग-अलग रंग के कार्ड जारी होंगे। कार्ड से पता चल पाएगा कि किस उम्र का मरीज है।
विज्ञापन

जांच के लिए बनेगी ये कैटेगरी
0 से 6 माह
6 माह से 6 साल
6 साल से 18 साल
18 साल से 40 साल
40 साल से ऊपर
जहां बीमारी ज्यादा, उसी के तहत जारी होगा बजट
स्वास्थ्य सर्वेक्षण में ये डाटा भी सामने आएगा कि किस जिले में किस बीमारी से सबसे ज्यादा मरीज ग्रस्त है। अभी फिलहाल स्वास्थ्य विभाग किसी बीमारी से जुड़े कार्यक्रम को लेकर प्रदेश के सभी जिलों में एक समान बजट जारी करता है। सर्वेक्षण के बाद ये पता चल पाएगा कि कहां कौन सी बीमारी ज्यादा है और कम, उसी मुताबिक कार्यक्रम तय होंगे और विभाग बजट जारी करेगा।
कोट
मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सर्वेक्षण योजना की शुरूआत 29 नवंबर से होगी। इसके तहत जिले के करीब 4 लाख लोगों का मेडिकल चेकअप होना है। 29 को फतेहाबाद, रतिया और टोहाना में मेडिकल चेकअप कैंप लगेगा। गांवों के लिए माइक्रो प्लान तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

-डॉ. संगीता अबरोल, कार्यकारी सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें