फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5.29 लाख मतदाता आज बनेंगे भाग्य विधाता

विज्ञापन
रतिया में चुनाव सामग्री लेकर जाती पोलिंग पार्टी। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले के 5,29,548 मतदाता मंगलवार को जिला परिषद के 123 व पंचायत समिति के 483 प्रत्याशियों की किस्मत का बटन दबाएंगे। सुबह 7 बजे मतदान शुरू होगा और शाम 6 बजे के बाद इन प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद हो जाएगा। 27 नवंबर को ईवीएम खुलने पर नतीजा सामने आएगा।
विज्ञापन

मतदान के लिए जिले में कुल 629 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 55 संवेदनशील व 43 अति संवेदनशील गांव हैं। जिन पर पुलिस की अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था रखी गई है। भोड़ियाखेड़ा कॉलेज से सोमवार को सभी पोलिंग पार्टियों को चुनाव सामग्री देकर बूथों के लिए रवाना किया गया। मतदान शुरू होने के एक घंटे पहले मॉक पोल करवाया जाएगा। जिला परिषद व पंचायत समिति के लिए मतदान ईवीएम से होगा। बता दें कि जिले के 629 बूथों पर मतदान के दिन 2732 सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी व सात डीएसपी के अलावा 17 निरीक्षक, 124 सहायक निरीक्षक, 1300 हवलदार व सिपाही, 750 होमगार्ड, 50 पेट्रोलिंग पार्टियों को सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है।
रवाना हुई पोलिंग पार्टियां
सोमवार को भोड़ियाखेड़ा स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय परिसर से पोलिंग पार्टियां अपने-अपने बूथों के लिए रवाना हुई। आरओ राजेश कुमार ने चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने को लेकर सभी पोलिंग पार्टियों को जरूरी निर्देश दिए। पोलिंग पार्टियों को ईवीएम व चुनाव मतदान प्रक्रिया से संबंधित अन्य जानकारी भी दी गई। पूरे जिले में मतदान के लिए 2516 पोलिंग ऑफिसर लगाए गए हैं। इसके अलावा 69 सुपरवाइजर व 60 ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी लगाए हैं। इसी प्रकार रतिया व टोहाना में भी पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया।
विज्ञापन

पंचायत समिति के चार पदों पर हो चुकी सर्वसम्मति
फतेहाबाद में पंचायत समिति के चार वार्डों में सदस्य पद की सर्वसम्मति बन चुकी है। इसमें भूना के वार्ड नंबर एक, वार्ड नंबर 13 व 17 तथा टोहाना खंड का वार्ड नंबर दो शामिल हैं।
सामान्य व कानून एवं व्यवस्था पर्यवेक्षक तैनात
राज्य चुनाव आयोग ने पंचायत राज संस्थाओं के आम चुनाव के चलते जिला में आईएएस यशवेंद्रा सिंह को सामान्य पर्यवेक्षक लगाया है। जिनका मोबाइल नंबर 9872100001 है। इसी प्रकार आईपीएस कुलदीप सिंह को कानून एवं व्यवस्था के लिए पर्यवेक्षक लगाया गया है, जिनका मोबाइल नंबर 9416019999 तथा आबकारी एवं कराधान आयुक्त नरेंद्र कौशिक को खर्च पर्यवेक्षक लगाया गया है, जिनका मोबाइल नंबर 8053897370 है।
एजेंटों की मौजूदगी में एक घंटे पहले होगा मॉक पोल
मंगलवार सुबह 7 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू होने से एक घंटे पहले मॉक पोल होगा। इस दौरान संबंधित प्रत्याशियों के एजेंट की उपस्थिति में मॉक पोल करवाया जाएगा। मॉक पोल के बाद एजेंटों के हस्ताक्षर होने पर ही मतदान प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

जिला परिषद के इस वार्ड से इतने उम्मीदवार
वार्ड उम्मीदवार
01 04
02 06
03 06
04 04
05 08
06 10
07 09
08 09
09 08
10 06
11 04
12 08
13 07
14 09
15 07
16 04
17 06
18 08
पंचायत समिति के सात वार्डों में इतने उम्मीदवार
खंड उम्मीदवार
फतेहाबाद 76
रतिया 108
टोहाना 82
नागपुर 48
भूना 58
भट्टूकलां 76
जाखल 37

भोडि़याखेड़ा स्थित कॉलेज में चुनाव सामग्री लेकर मंथन करते पोलिंग पार्टी सदस्य।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें