फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गांव समैन में 38 वर्षीय युवक की हादसे में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
समैन। गांव समैन में मंगलवार शाम को 38 वर्षीय युवक की हादसे में मौत हो गई। मामले में मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। युवक के पिता की शिकायत पर टोहाना सदर पुलिस ने गांव समैन के ही बलविंदर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव समैन निवासी 38 वर्षीय राजेश गैस वेल्डिंग का काम करता था। मंगलवार दोपहर को वह अपने दोस्त बलविंदर के साथ ट्रैक्टर में बैठ कर उसके खेत में खाद डालने के लिए गया था। मगर शाम के समय राजेश घर नहीं लौट पाया और उसका शव नांगली रोड स्थित हैफेड के गोदाम से थोड़ा आगे सड़क पर मिला। गोदाम के पास काम कर रहे किसानों ने इसकी सूचना राजेश के घरवालों को दी। घरवालों ने रात को ही राजेश के शव को टोहाना के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। राजेश के पिता सूरजमल ने उसके दोस्त बलविंदर पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह दोपहर को उसके साथ खेत में खाद डालने के लिए गया था। उसके बाद बलविंदर ने उसके साथ शराब पी और राजेश की हत्या कर दी है। मामले में बलविंदर ने पुलिस को बताया कि वह राजेश के साथ अपने ट्रैक्टर पर घर की तरफ लौट रहा था। अचानक राजेश ट्रैक्टर की सीट से उछलकर सड़क पर गर्दन के बल गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। उसके बाद वह काफी घबरा गया और अपने घर चला गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद बलविंदर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

कोट
गांव समैन में 38 वर्षीय राजेश की मौत हुई है। इस मामले में मृतक के पिता सूरजमल की शिकायत पर बलविंदर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। शव का पोस्टमार्टम करवा कर आगामी जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दिलबाग सिंह, सदर थाना प्रभारी, टोहाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें