2005 में से 1641 नीलगायों को कुत्तों ने काटा, 46 का हुआ शिकार
इसके अलावा 2005 नीलगायों में से 1641 नीलगाय आवारा कुत्तों के काटने से मौत का शिकार हुए हैं। 46 नीलगायों का शिकार हुआ है। 31 बीमारी से और 287 रोड दुर्घटना या ब्लेड वाले तारों से मरे हैं। कुछ अन्य वन्य जीव भी मरे हैं, जिनकी संख्या 89 हैं। इनमें से 53 का इंसानों द्वारा शिकार किया गया है।
- वन्य प्राणी काला हिरण - मोर - चिंकारा बंदर नीलगाय अन्य जीव
- कुत्तों द्वारा 361 25 29 35 1641 14
- शिकार - 04 12 02 03 46 53
- बीमारी - 23 23 04 03 31 07
- अन्य कारण - 23 08 0 33 287 15
- कुल - 411 68 35 74 2005 89
- यह है हिसार मंडल में पशुओं की मौत व कारणों का आंकड़ा
प्राथमिक समस्या कुत्ते नहीं है, बल्कि ब्लेड वाले तार या करंट के झटकों से जीव कटकर कुत्तों का आसान शिकार हो जाते हैं। पूरे इलाके में टोपीदार बंदूकों के साथ शिकारी फसल की रखवाली की आड़ में खेतों में घूमते हैं, जो बारूद के साथ मसाला/रांग/लोहे के दाने मारते हैं, जिससे जीव घायल हो जाता है। वन्य प्राणी विभाग के पास न ही कोई विशेषज्ञ चिकित्सक है और न ही समस्याओं के समाधान के लिए कोई सुविधा व कर्मचारी। - विनोद कड़वासरा, प्रदेशाध्यक्ष, अखिल भारतीय जीव रक्षा बिश्नोई सभा, हरियाणा।