फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बिजली निगम में अप्रेंटिस के लिए 120 पदों पर साढ़े 3 हजार आवेदन

Tue, 20 Jan 2026 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। बिजली निगम में अप्रेंटिसशिप पदों पर चयन प्रक्रिया के लिए सोमवार को युवाओं की भारी भीड़ जमा रही। निगम में विज्ञापित 120 पदों के लिए जिले और आसपास के क्षेत्रों से लगभग 3,500 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, जिससे सीमित पदों को लेकर मारामारी की स्थिति बनी।
विज्ञापन


चयन प्रक्रिया का अगला चरण, दस्तावेज सत्यापन सोमवार से शुरू हुआ। सुबह से ही निगम कार्यालय के बाहर अभ्यर्थियों की लंबी कतारें लगीं। उम्मीदवार अपने शैक्षणिक और तकनीकी प्रमाण पत्र लेकर पहुंचे, जिससे परिसर में चहल-पहल और भीड़ बढ़ गई। निगम के अधिकारियों ने बताया कि भीड़ को नियंत्रित करना चुनौतीपूर्ण रहा, लेकिन सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से वेरिफिकेशन प्रक्रिया जारी रही।



-



मंगलवार को भी जारी रहेगी प्रक्रिया



बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि युवाओं की अधिक संख्या को देखते हुए वेरिफिकेशन प्रक्रिया को दो दिन (सोमवार और मंगलवार) में विभाजित किया गया है। जिन अभ्यर्थियों का नंबर सोमवार को नहीं आ सका या उन्हें मंगलवार के लिए बुलाया गया है, उनके दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन








मेरिट के आधार पर होगा चयन



अधिकारियों के अनुसार, इन 120 पदों पर चयन पूरी तरह से पारदर्शिता के साथ मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। दस्तावेजों की जांच के बाद अंतिम सूची तैयार की जाएगी। बता दें कि बिजली निगम में अप्रेंटिसशिप करने वाले युवाओं को भविष्य में तकनीकी कार्यों का अनुभव मिलता है, जो सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों में उनके करियर के लिए बेहद मददगार साबित होता है।
विज्ञापन




अशोक कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें