फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अनदेखी का शिकार जिले की टीबी मुक्त 35 पंचायतें, 6 माह बाद भी सम्मानित नहीं

Tue, 22 Oct 2024 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। टीबी मुक्त भारत में सहयोग करने वाली पंचायतों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा पिछले साल पहली बार सम्मानित करने का फैसला लिया गया था। टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों का चयन करके सम्मान देने की योजना भी बनी लेकिन जानकर जिला प्रशासन पहली बार में ही इस योजना को सिरे नहीं चढ़ा पाया है। जिले की टीबी मुक्त घोषित हुई 35 पंचायतों को 6 माह बाद भी सम्मानित नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

इन पंचायतों को विश्व टीबी दिवस पर 24 मार्च को सम्मानित किया जाना था। मार्च में लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लगी और हटने के बाद भी अधिकारी चयनित 35 ग्राम पंचायतों को सम्मान नहीं दे पाए है। करीब दो माह का समय भी मिला लेकिन फिर भी अनदेखी की गई। इसके बाद विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लग गई।
आचार संहिता हटने बाद भी पंचायतों को सम्मानित करने के लिए अभी तक योजना नहीं बनी है। टीबी मुक्त के लिए जिले की 42 पंचायतें नामांकित हुई थी। इन पंचायतों का रिकॉर्ड जिला व राज्यस्तर की टीम ने जांचा था। जांच के बाद 35 पंचायतों का चयन हुआ था।
विज्ञापन


ये टीबी मुक्त ग्राम पंचायतें होनी है सम्मानित
मल्हड़
नखाटिया
मानकपुर
लठेरा
राजनवाली
नीकूवाना
भानीखेड़ा
सलेमपुरी
ब्राहम्णवाला प्लॉट
नथवान
कानाखेड़ा
दिगोह
भूंदड़ा
सिंथला
कानीखेड़ी
रहनखेड़ी
भोड़िया खेड़ा
बिढ़ई खेड़ा
ठरवी
उदयपुर
पूर्ण माजरा
रेनवाली
चूहड़पुर
नथूवाल
सिंबलवाला
मुंदलिया
जापतेवाला
कमालवाला
ढाणी चानन
करनौली
हरिपुरा
अकांवाली
सुलीखेड़ा
गदली
बनावाली
-
जिले में ये रही है टीबी को लेकर पिछले वर्ष स्थिति
जिले में टीबी को लेकर हुई जांच -17084 मरीज
जांच में टीबी पॉजिटिव मिले - 2083
टीबी मरीजों का शुरू हुआ उपचार -2438
पुरुष मिले पॉजिटिव -1275 मरीज
महिलाएं मिलीं पॉजिटिव - 808 मरीज
0 से 14 साल के बच्चे मिले पॉजिटिव - 60 मरीज
-
तीन साल तक टीबी मुक्त रहने पर मिलेगी स्वर्ण रंग की प्रतिमा :
टीबी मुक्त पंचायत को प्रमाण पत्र के साथ महात्मा गांधी एक प्रतिमा प्रदान की जाएगी। टीबी मुक्त पंचायत बने रहने पर पहले वर्ष कांस्य, लगातार दो वर्षों तक यह दर्जा रहने पर रजत और तीन वर्षो तक यह दर्जा बने रहने पर स्वर्ण रंग की मूर्ति प्रदान की जाएगी। टीबी मुक्त पंचायत पुरस्कार को ग्राम पंचायत के सदन में प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें