फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों के 35 तो एसएमओ के 80 फीसदी पद खाली

विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में ओपीडी पर्ची कटवाते हुए मरीज। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। स्वास्थ्य विभाग सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों के पद नहीं भर पाया है। चिकित्सकों के अभाव में मरीज रेफर हो रहे हैं या निजी में इलाज कराने को मजबूर हैं। सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों के 35 तो एसएमओ के 80 फीसदी तक पद खाली है। कई चिकित्सक ऐसे हैं जो कि नई भर्ती के दौरान ड्यूटी ज्वाइन करने के बाद भी ओपीडी शुरू नहीं किया है। जिला नागरिक अस्पताल में न सर्जन न ही आर्थो यानी हड्डी रोग विशेषज्ञ हैं। फिजिशियन का पद भी तीन साल से खाली पड़ा है और टीबी स्पेशलिस्ट के भरोसे ओपीडी चल रही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य महकमा सरकारी अस्पतालों में अफसरों के पद भी नहीं भर पाया है। जिले के स्वास्थ्य केंद्रों में 80 फीसदी तक एसएमओ के पद खाली पड़े हैं। 14 में से मात्र तीन ही एसएमओ यहां कार्यरत हैं। उप सिविल सर्जन के 9 में से मात्र तीन ही पद भरे हुए हैं और डिप्टी सीएमओ के 6 पद खाली हैं। वहीं नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में जनरल सर्जन का पद करीब ढाई साल से खाली है। सर्जन न होने के चलते लोगों को उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल या निजी अस्पताल में जाना पड़ रहा है। डॉ. ओपी दहमीवाल की मौत के बाद यहां पद खाली ही है। टोहाना को अभी हाल ही में सर्जन मिला था लेकिन ड्यूटी ज्वाइन करने के कुछ दिन बाद छोड़ गए।
हादसे में घायल मरीज प्राथमिक उपचार के बाद हो रहे रेफर
जिला मुख्यालय फोरलेन पर होने के बावजूद दुर्घटना में घायलों के लिए यहां कोई सुविधा नहीं है। दुर्घटना में घायलों को नागरिक अस्पताल लाया जाता है लेकिन प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल रेफर किया जा रहा है। हड्डी रोग विशेषज्ञ न होने के चलते रेफर कर दिया जाता है। जिले में करीब तीन साल से हड्डी रोग विशेषज्ञ नहीं है।
विज्ञापन

तीन पीएचसी और पॉलीक्लीनिक में एक भी एमओ नहीं
जिले के तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एक भी मेडिकल ऑफिसर नहीं है। गांव नहला, झलनियां, हिजरावां कलां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक भी एमओ नहीं हैं। हुडा सेक्टर तीन के पॉलीक्लीनिक में भी दोनों पद खाली है। यहां पर एसएमओ के सहारे पॉलीक्लीनिक चल रही है।
उप सिविल सर्जन की स्थिति
पद कार्यरत खाली
9 3 6
जिले के अस्पतालों में चिकित्सकों की स्थिति
अस्पताल पद कार्यरत खाली
ना. अस्पताल फतेहाबाद 42 35 7
नशा मुक्ति केंद्र 1 1 0
पॉलीक्लीनिक 2 0 2
नागरिक अस्पताल टोहाना 42 26 16
पीएचसी एमपी रोही 2 2 0
पीएचसी बीघड़ 2 1 1
सीएचसी जाखल 7 5 2
पीएचसी मामूपुर 2 2 0
पीएचसी समैन 2 1 1
पीएचसी कुलां 2 1 1
सीएचसी भट्टूकलां 7 4 3
पीएचसी पीलीमंदोरी 2 1 1
पीएचसी बनगांव 2 1 1
पीएचसी खैराती खेड़ा 2 2 0
पीएचसी खाबड़ा कलां 2 1 1
सीएचसी बड़ोपल 7 6 1
पीएचसी हिजरावां कलां 2 0 2
पीएचसी म्योंदकलां 2 2 0
सीएचसी भूना 7 2 5
पीएचसी इंदाछुई 2 1 1
पीएचसी पिरथला 2 2 0
पीएचसी झलनियां 2 0 2
पीएचसी नहला 2 0 2
सीएचसी भूथनकलां 7 5 2
उप ना. अस्पताल रतिया 11 4 7
पीएचसी नागपुर 2 2 0
पीएचसी महमड़ा 2 2 0
पीएचसी अहरवां 2 2 0
पीएचसी हसंगा 2 2 0
पीएचसी भिरड़ाना 2 1 1
कुल डॉक्टर 173 114 59
एसएमओ के पद की स्थिति
एसएमओ पद कार्यरत खाली
ना. अस्पताल फतेहाबाद 3 1 2
पॉलीक्लीनिक 1 1 0
नागरिक अस्पताल टोहाना 3 0 3
नागरिक अस्पताल रतिया 2 0 2
सीएचसी बड़ोपल 1 0 1
सीएचसी भट्टूकलां 1 0 1
सीएचसी भूना 1 0 1
सीएचसी भूथनकलां 1 0 1
सीएचसी जाखल 1 0 1
कोट
स्पेशलिस्ट की भर्ती निकाली गई है लेकिन कोई नहीं आया :
जिले में स्पेशलिस्ट डॉक्टर के जो पद खाली है उन्हें भरने के लिए वैकेंसी निकाली गई है लेकिन कोई भी डॉक्टर नहीं आया है। मुख्यालय में भी डिमांड भेजी गई है।
विज्ञापन

- डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें