फतेहाबाद। टीबी को जड़ से खत्म करने के लिए स्वास्थ्य विभाग इस बार ग्राम पंचायतों को सहारा ले रहा है। जिले की 259 ग्राम पंचायतों से टीबी मुक्त को लेकर रिपोर्ट मांगी थी। जिसमें 42 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त के लिए नोमिनेट हुईं। स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय की टीम ने गाइडलाइन मुक्त टीबी मुक्त नोमिनेट ग्राम पंचायतों की वेरिफिकेशन की और रिपोर्ट तैयार की है। इस रिपोर्ट में जिले की 35 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त घोषित हुई हैं।
टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को विश्व टीबी दिवस पर सम्मानित किया जाना था लेकिन अब आचार संहिता खत्म होने के बाद सम्मानित किया जाएगा। वेरिफिकेशन के दौरान स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय से डॉ. निशा, मुकेश कुमार, जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. अमित सैनी, टीबी रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष टुटेजा, डीपीसी कपिल कुमार, डीपीपीएम सुशील कुमार, जिला निक्षय ऑपरेटर बिमल रानी व अन्य स्टाफ मौजूद रहा था। विभाग ने ऐसी ग्राम पंचायतों की रिपोर्ट मांगी थी जहां पर एक हजार जनसंख्या के पीछे 30 सैंपल टीबी जांच को लेकर लिए गए। इसके अलावा सीबीनेट टेस्टिंग 60 फीसदी रही है। इन गांवों में उपचार रेट 85 फीसदी होनी चाहिए। निक्षय पोषण योजना 100 फीसदी होनी चाहिए।
तीन साल तक टीबी मुक्त रहने पर मिलेगी स्वर्ण रंग की प्रतिमा
टीबी मुक्त पंचायत को प्रमाण पत्र के साथ महात्मा गांधी एक प्रतिमा प्रदान की जाएगी। टीबी मुक्त पंचायत बने रहने पर पहले वर्ष कांस्य, लगातार दो वर्षो तक यह दर्जा रहने पर रजत और तीन वर्षो तक यह दर्जा बने रहने पर स्वर्ण रंग की मूर्ति प्रदान की जाएगी। टीबी मुक्त पंचायत पुरस्कार को ग्राम पंचायत के सदन में प्रदर्शित किया जाएगा।
टीम मुक्त के लिए ये ग्राम पंचायतें हुईं नोमिनेट
ग्राम पंचायत सैंपल लिए मरीज मिले
मल्हड़ 35 0
नखाटिया 39 0
मानकपुर 36 0
लठेरा 36 0
रोजांवाली 29 0
निक्कूआना 25 0
भानीखेड़ा 21 0
सलेमपुरी 8 0
ब्राम्णवाला प्लाट 23 0
नथूवान 33 1
कानाखेड़ा 17 0
दिगोह 32 1
भूंदड़ा 21 0
सिंथला 41 1
कानीखेड़ी 41 1
रहनखेड़ी 29 1
भोडिय़ा खेड़ा 30 0
बिढई खेड़ा 23 0
ठरवी 58 2
उदयपुर 18 0
पूर्ण माजरा 25 0
रेनवाली 39 0
चुहडपुर 34 1
नथूवाल 31 1
सिंबलवाला 43 1
मुंदलिया 47 0
जापतेवाला 34 0
कमालवाला 79 1
ढाणी चानन 33 0
करनौली 87 1
हरिपुरा 65 1
अकांवाली 55 1
सूलीखेड़ा 81 2
गदली 37 0
बनावाली 137 3
टीबी मरीजों की जिले में ये रही है पिछले वर्ष स्थिति
जिले में टीबी को लेकर हुई जांच : 17084 मरीज
जांच में टीबी पॉजिटिव मिले : 2083
टीबी मरीजों का शुरू हुआ उपचार : 2438
पुरुष मिले पॉजिटिव : 1275 मरीज
महिलाएं मिलीं पॉजिटिव : 808 मरीज
0 से 14 साल के बच्चे मिले पॉजिटिव : 60 मरीज
कोट
टीम मुक्त ग्राम पंचायत को लेकर जिले की 42 ग्राम पंचायतें नोमिनेट हुई थी। वेरिफिकेशन के बाद 35 पंचायतें टीबी मुक्त घोषित हुई हैं। पहले साल इन्हें कांस्य, दूसरे वर्ष रजत और तीसरे वर्ष स्वर्ण रंग की प्रतिमा देकर सम्मानित किया जाएगा। लोगों को टीबी बीमारी के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। अगर किसी में लक्षण हैं तो जांच जरूर करवाएं।
- डॉ. अमित सैनी, जिला क्षयरोग अधिकारी